बस्ती। थाना नगर क्षेत्र के बक्सर में अवैध आरा मशीन के संचालित होने की शिकायत गांव के बृजेश पांडेय एवं दुर्गेश पांडेय पुत्रगण रामयज्ञा पांडेय ने डीएम और वन विभाग के अधिकारियों से की है। साथ ही डीएम, एसपी और डीआईजी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की है, कि वह जर्जर हो चुके मकान के स्थान पर नया निर्माण करवा रहा है। यह मकान गाटा संख्या 534 में 15 दिन पहले नींव डाल रहा था, कि विपक्ष्ी घनष्याम पुत्र रामदीन पांडेय अपने बड़े पुत्र प्रशांत पांडेय और अमित पांडेय के साथ आए, और इन सभी ने मिलकर बुजुर्ग पिता एवं दादाजी पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं नवनिर्माण भवन को यह कहते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया, कि यह मकान हमारी जमीन पर बन रहा है। अपनी भूमिक बताकर कब्जा भी कर लिया, और धमकी देते हुए कहा कि अगर पुनः निर्माण किया तो पूरे परिवार को जान से मार डालेंगें। जिसके डर के चलते निर्माण कार्य बंद करवा दिया। चोरी छिपे सभी को गुमराह करने के लिए न्यायालय में परिवार वाद दाखिल कर दिया। एसओ के पास गए, तो उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला तहसील का है, इस लिए तहसील जाइए। एसडीएम को इस संबध में एक पत्र दिया, जिस पर उन्होंने एसओ नगर एवं कानूनगो को कार्रवाई करने का निर्देश दिया, कहा कि जब हम कानूनगो से मिलने गए तो उन्होंने कहा कि बिना धारा-24 के हम जमीन की पैमाईश नहीं कर सकते। इस पर धारा-24 के लिए आवेदन किया, जिस पर विपक्षी एसडीएम को गुमराह करने की नीयत से आपत्ति दाखिल कर दिया। कहा गया कि मकान काफी पुराना है, और जर्जर हो गया, अगर उसका परिवार उसमें रहने लगे तो किसी भी दिन कोई गंभीर घटना भी हो सकती है। कहा कि गाटा संख्या 534 से एकदम सटाकर अवैध रुप से आरा मषीन का संचालन विपक्षीगण कर रहे हैं, जिसके चलते आए दिन फसल का नुकसान होता रहता है, आरा मशीन रात्रि में चलाया जाता है, चूंकि पूरी तरह प्रतिबंधित है। सागौन, शीशम, आम और सेखुआ की चिराई होती है। पत्र में विपक्षीगण और अवैध आरा मशीन का संचालन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 19 Apr, 06:33 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment