ओमप्रकाश गौतम 
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गस्त,चेकिंग के दौरान गौकशी करने का प्रयास कर रहे गोकश बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 घायल सहित 06 बदमाश गिरफ्तार किए गए 

दैनिक तेजयुग न्यूज़
कोतवाल डी एस बिष्ट ने बताया कि पुलिस रात्रि गस्त में चेकिंग कर रही थी। क्षेत्र के गांव पावटी के जंगल में एक आम के बाग में गोकशी करने के प्रयास की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम के  साथ पहुंचे तो देखा एक आम के बाग में बदमाश थे। पुलिस ने घेरा बन्दी के ललकारा तो बदमाशों में पुलिस पर गोली चला दी पुलिस ने बचाव करते हुए फायर किए जिसमे तीन बदमाश घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि 
बदमाशों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, 03 अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार, एक मोटरसाइकिल एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए
पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम नईम पुत्र मोबीन निवासी आवास विकास कालोनी बुलन्दशहर रोड थाना हापुड नगर जनपद हापुड़ (घायल)  जमील पुत्र अलीहसन निवासी मकबरा डिग्गी बजरिया के सामने गली थाना देहली गेट जनपद मेरठ (घायल). बिलाल पुत्र   मौहम्मद परवेज पुत्र रफीकुद्दीन निवासी मौहल्ला लखीपुरा थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ सोनू पुत्र सतवीर निवासी अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़  आहत पुत्र वरीश निवासी जाकिर कॉलोनी कस्वा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है।
गिरफ्तार/घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि संगीन अपराधों के करीब 04 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
 घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।