जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने गंगा मेला के धार्मिक स्वरूप बनाने की अपील की गई

गंगा स्नान मेला में श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ सफाई पर होगा विशेष जोर

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर : बारह दिवसीय गंगा स्नान मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किए जाने,मेला में श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर और विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने गंगा मेला के भूमि पूजन के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गंगा स्नान मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किए जाने के आदेश हैं। मेला क्षेत्र सेक्टर में विभाजित कर बड़ी बड़ी सड़कों से जोड़ा जाएगा। मेला में श्रद्धालुओं को भरपूर सुविधा मिलेगी,गंगा किनारे पर बड़े बड़े घाट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री का गंगा मेला सहित गढ़ पर विशेष ध्यान और लगाव है। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि मेला में सफाई पर विशेष जोर होगा श्रद्धालु सफाई में भी सहयोग करें। मेला के धार्मिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र ड्राई एरिया में शराब से बचे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जगदीश कर्दम,राहुल उपाध्याय,कर्ण राय गौतम,सहित भाजपा कार्यकर्ता थे।