आयुक्त और डीआईजी सहित डी एम ने टीम के साथ मेला स्थल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: बारह दिवसीय गंगा स्नान मेला का आयोजन कराए जाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। मेला को सकुशल सम्पन्न कराए जाने की कामना के साथ गंगा आरती कर दूध की धार चढ़ाई गई।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी कविता मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा आज गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 स्थल पर पंडित गोविंद शर्मा,पंडित विवेक कृष्ण, पंडित मदन मोहन शास्त्री,संदीप शास्त्री,गगन शास्त्री ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन एवं गंगा आरती कराई गंगा में दूध की धार चढ़ाकर मेला को सकुशल सम्पन्न कराए जाने की कामना की गई।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु किया गया विचार विमर्श
जिला अधिकारी कविता मीणा ने सभी अधिकारीगण को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को धैर्य पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए और मेला में सभी कार्य समय पर पूरे कराए जाने की हिदायत दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सिंह,अवर अभियंता आदेश कुमार,गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी,प्रमुख जगदीश कर्दम,राहुल उपाध्याय, कर्ण राय गौतम सहित काफी मौजूद थे।
मंडलायुक्त, डीआईजी ने भी किया निरीक्षण,दिए निर्देश
मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, डी आई जी मेरठ कला निधि नैथानी , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मेले से संबंधित सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गढ़ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से उनकी कार्य प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं ठेकेदारों को विशेष निर्देश दिए कि इस बार मेले में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि मेले के सभी रूटों का समय से ही भ्रमण कर लिया जाए जिससे आपात स्थिति होने पर समय से ही उस पर नियंत्रण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट को आपस में समन्वय बनाकर इस बार भैंसा दौड़ करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए उसे प्रतिबंध कराना सुनिश्चित करे ल
दैनिक तेजयुग न्यूज़
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए की कार्तिक पूर्णिमा मेले के आगमन से पूर्व सभी अधिकारी मेले का भ्रमण कर मेले की जानकारी प्राप्त कर ले, जहां पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो उसको समय रहते ही पूर्ण कर लिया जाए जिससे मेले के दौरान अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए घाटों के किनारे समय से ही बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मेले में इस बार वॉच टावर की ऊंचाई अधिक रखने तथा प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह मेला पौराणिक तथा धार्मिक है। इसे धैर्य पूर्ण एवं श्रद्धा भावनाओं के साथ सकुशल संपन्न करने में सहयोग करें l मेले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर समय से ही अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
भूमि पूजन के दौरान उप जिलाधिकारी श्रीराम यादव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्र अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्य कर्ता सहित मेले से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comment