ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: शौर्य शक्ति फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपले पर शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शिक्षा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व एम एल सी प्रत्याशी और हापुड़ जनपद के प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव रहे ।
जूही सिंह ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन के द्वारा हापुड़ जनपद में लगातार छात्र-छात्राओं के लिए कार्य किया जा रहा है। समाजवादी सरकार आने पर शिक्षा क्षेत्र में कार्य किया जाएगा और प्रत्येक जिले में एक विश्वविद्यालय होगा जिसमें प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अच्छा रोजगार पा सकेगा ।
प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव ने बताया आज शिक्षा बहुत महंगी हो गई है और आम लोगों से शिक्षा दूर होती जा रही है।
मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए करोड़ों रुपए का बजट होना चाहिए ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उच्च शिक्षा बहुत दूर होती जा रही है ऐसे में शिक्षा सस्ती करने की आवश्यकता है
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया शिक्षा सम्मेलन के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ आने वाले समय में संगठन गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक स्कूल में वहां के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के लिए संसाधन जुटाने में सहयोग करेगा ताकि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
शिक्षा सम्मेलन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में आज भी स्कूल ऐसे हैं जहां पर डिजिटल शिक्षा के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है हमारा संगठन ऐसे स्कूलों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन शिक्षा में बदलाव और गुणात्मक शिक्षा के लिए लंबे समय से कार्य कर रहा है। मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर चुका है।
कार्यक्रम का संचालन अंकित भड़ाना ने करते हुए कहा शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम लगातार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता स्नेहा गुर्जर ने भी हिस्सा लिया और बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की सभी लड़कियों के लिए हम लोग काम करते आए हैं आगे भी करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, विजेंद्र शर्मा, नानक चंद शर्मा, आदेश गुर्जर, सुनील शर्मा, संदीप यादव, संदीप यादव, अलीपुर समिति के डायरेक्टर राजेश देवी सहित शामिल हुए।
0 Comment