बृजघाट स्नान घाट पर गंगा की गोद को खाली कर बनाया दलदल
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: धार्मिक तीर्थ स्थली बृजघाट पर रेत खनन माफियाओं ने स्नान घाट को ही तालाब बना दिया। तीर्थ पुरोहितों की आपत्ति पर रेत खनन तो रोक दिया गया मगर घाट के पास दलदल बना दी तो श्रद्धालु दलदल में फंस रहे है जो खनन माफियाओं की पोल खोकर सिस्टम की लापरवाही या मिलीभगत उजागर कर रही है। विधायक की शिकायत भी बेअसर रहने से लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दावों की हवा कोई और नहीं सिस्टम निकाल रहा है। तीर्थ नगरी बृजघाट पर खनन माफियाओं ने स्नान घाट पर ही रेत निकलकर तालाब बना दिया। तीर्थ पुरोहितों ने विधायक सहित सिस्टम को शिकायत दर्ज कराई तो खलबली मच गई। रेत के खनन को रोक दिया गया मगर स्नान घाट ने गहरे तालाब का रूप ले लिया। तीर्थ पुरोहितों राहुल शुक्ल रिंकू टीम के साथ विधायक दरबार में पहुंचे तो रेत खनन करने पर बताया गया नगर पालिका ने रेत निकलने का टेंडर किया है। स्नान घाट पर रेत खनन को रोक दिया गया मगर माफिया फरार हो गए। राहुल शुक्ल ने बताया स्नान घाट के पास दलदल बन गई दलदल में श्रद्धालु फंस रहे है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं का परिवार गंगा स्नान करने आया था पूरा परिवार रेत की दलदल में फंस गए तो श्रद्धालुओं को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला गया। नागरिकों का आरोप है कि असरदारों की शह पर बड़े स्तर पर मिट्टी और रेत खनन का कारोबार चला जिससे सरकार की छवि धूमिल हुई है।
0 Comment