मुख्यमंत्री शनिवार को गंगा मेला के प्रथम चरण के छठ पर्व पर करेंगे गंगा पूजन,आरती सिस्टम के आला अधिकारी  व्यवस्थाओं में जुटे

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने दूसरे काल खंड में दूसरी बार शनिवार को गंगा स्नान मेला स्थल में पहुंचेंगे। गंगा घाट के किनारे गंगा पूजन,गंगा आरती करेंगे। अपर महानिदेशक पुलिस और कमिश्नर टीम के साथ मेला स्थल में पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं के दिशा निर्देश दिए। अपर महा निदेशक पुलिस मेरठ जॉन भानू भास्कर,कमिश्नर बीसी गोस्वामी ने आरती स्थल की सभी वीआईपी व्यवस्थाओं की सुरक्षा को परखते हुए जिला अधिकारी कविता मीणा,एसपी मधुकर सिंह की व्यवस्थाओं से रूबरू होकर सुरक्षा,साफ सफाई,पर जोर दिया। 

दैनिक तेजयुग न्यूज़
मुख्यमंत्री द्वारा गंगा पूजा,गंगा आरती में शामिल होने वालों की सूची बनाने,प्रेस के लिए गंगा में स्टेज बनाने और सुरक्षित व्यवस्था किए जाने को निर्देशित किया गया। हेलीपेड का भी निरीक्षण कर मौजूद होने वालों की सूची भी  बनाने को निर्देशित किया गया। कमिश्नर बीसी गोस्वामी ने आरती स्थल के पास बनाई गई स्टेज से मां गंगा और ओम नमः शिवाय का लगातार प्रसार करने को भी कहा गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,डीआईजी कला निधि नैथानी सीडीओ श्रुति शर्मा,एडीएम संदीप कुमार,एसडीएम श्रीराम यादव सहित विभागों के अधिकारी थे।

सीएम शनिवार को पहुंचेंगे गंगा स्थल=

दैनिक तेजयुग न्यूज़
पुराण ग्रंथ के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने गण गंगा के किनारे एक पखवाड़ा पड़ाव डाला था। पांच चरण में पहला पर्व छठ पर्व पर गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की थी। मेला एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्तिक शुक्ल पक्ष की छठ पर शनिवार को गढ़ गंगा मेला स्थल में हेली कॉप्टर से 10.30 बजे पहुंचेंगे और एक घंटा के प्रवास में गंगा पूजन,गंगा आरती कर दूध की धार चढ़ाएंगे।