मेला में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान,पूजा का सिलसिला शुरू किया
ओमप्रकाश गौतम/ मनजीत मलिक
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला का आरंभ 17 नवंबर मंगलवार से होगा मेला की तैयारी जोरशोर के साथ की जा रही है। इस वर्ष गंगा स्नान मेला में मिनी कुंभ की झलक दिखाई देगी जिसमें धार्मिक स्वरूप साफ नजर आएगा। जिला अधिकारी कविता मीणा अपनी टीम के साथ गंगा स्नान मेला को गत वर्षों से अलग और बेहतर बनाए जाने के लिए जुटी हुई है। मेला स्थल में एक्सप्रेसवे की तर्ज पर चौड़ी सड़कें,मेला को सेक्टर में विभाजित कर चौड़ी सड़को से जोड़ा गया है। मुख्य चौराहे को शिव चौक तथा सदर गेट को शव गेट बनाकर अलौकिक रूप दिया गया है। गंगा मेला में इस बार हुड़दंग को कोई जगह नहीं होगी। बाजार को पहली बार सुंदर तरीके से सजाकर भव्य बनाया गया है।
आरती स्थल से ओम नमः शिवाय का होगा प्रसार=
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मेला के प्रारंभ में शिव चौक सुंदर रूप लिए हैं जो धार्मिक तो है साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी होगा तो श्रद्धालु स्वयं धार्मिक हो जाएंगे वरना कठोर कार्रवाई भुगतनी होगी। आरती स्थल से ओम नमः शिवाय,मां गंगा के गीतों की लगातार ध्वनि सुनी जा सकेगी। जिला अधिकारी कविता मीणा की अगुवाई में सीडीओ श्रुति शर्मा, अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार एसडीएम श्रीराम यादव टीम के साथ व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे है।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा में है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
पौराणिक कार्तिक गंगा स्नान मेला एक पखवाड़ा का होता था जिसे बारह दिवसीय और अब दस दिवसीय के दिया गया। मेला का शुभारंभ 17 से तथा उदघाटन एकादशी देवोत्थान को किया जाता है। गंगा मेला में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान कर पूजा करने में लीन होने लगे है।
0 Comment