बस्ती। एक तरफ प्राइवेट अस्पताल वाले गरीब मरीजों को लूट रहे हैं, उनकी जानें ले रहे हैं, और दूसरी तरफ सीएमओ अस्पतालों में रिक्त 41 डाक्टर्स की नियुक्ति इस लिए नहीं कर रहे हैं, क्यों सौदा नहीं पट रहा है, सीएमओ साहब की डिमांड तीन से पांच लाख रुपये की हैं, अगर सौदा पट गया तो एक करोड़ से अधिक की धनराशि एनएचआरएम के जिम्मेदारों की जेबों में चला जाएग। आप लोगों को जानकर हैरानी होगी, कि जो नियुक्ति सात माह पहले हो जानी चाहिए थी, वह आज तक इस लिए नहीं हुई, क्यों कि पांच लाख देने वाले कंडिडेट डाक्टर्स नहीं मिल रहे हैं, जब कि भर्ती संबधित सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सभी डाक्टर्स के अभिलेखों का सत्यापन तक हो चुका है, लिखित परीक्षा हो चुकी, मेडिकल तक हो चुका, लेकिन अभी तक साक्षात्कार नहीं हुआ, क्यों नहीं हुआ इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। एनएचआरएम के अध्यक्ष के रुप में डीएम और सचिव के रुप में सीडीओ भी इस मामले में न तो कोई छानबीन और न कोई जबाव-तलब कर रहे है, जिसके चलते सीएमओ भी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। सूत्र बताते हैं, कि जिस दिन सौदा पट जाएगा, उस दिन साक्षात्कार भी हो जाएगा और नियुक्ति भी हो जाएगी, एक तो वैसे ही तीन साल बाद सीएमओ ने वांट निकाला। लोग इस लिए षिकायत नहीं कर रहें, क्यों कि उन्हें डर है, कि अगर षिकायत किया तो नियुक्ति नहीं होगी। इस मामले में सीएमओ कार्यालय भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।