बस्ती। प्रसिद्व डॉ. वी. के वर्मा का कहना है, कि अगर किसी को निरोग रहना है, तो फल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। कहते हैं, कि एक समय खाना भले ही मत खाइए कुछ नहीं होगा, लेकिन फल हर दिन खाइए। जोर देकर कहते हैं, कि जिस भी व्यक्ति ने फल को अपना दोस्त बना लिया, समझो उसने सारे रोग पर काबू पा लिया। फल से बढ़िया कोई टानिक नहीं, फल ही एक ऐसी खाने वाली चीज हैं, जिससे वजन पर काबू पाया जा सकता है, षरीर को अगर संतुलित बनाना है, तो आज से ही फल का सेवन शुरु कर दें। फल खाने की इतनी लत लगा दीजिए कि आप उसके बिना एक दिन भी न रह सके। कहते हैं, कि फास्टफूड खाने से अच्छा फल खाइए। कहते हैं, कि हमारे शरीर के लिए फल बहुत ही आवश्यक है. फल हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं. सभी फल अपने में स्वादिष्ट और रस युक्त होते हैं स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सभी फल हमारे शरीर को आवश्यक पोशक तत्व भी प्रदान करते हैं और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि भी करते हैं.

फल का सेवन करने से हमारे शरीर को बीमारियों से लडने की शक्ति मिलती है इतना ही नहीं बल्कि सभी फल हमारे प्रतिरोधक क्षमता, प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती बीमारियों और कमजोर होती जीवनशैली के बीच फल एक प्राकृतिक औषधि के रूप में उभर कर हमारे सामने आया है. फल का सेवन हमारे स्वस्थ जीवन के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रकृति से मिलने वाले सभी फलों में सभी विटामिन, खनिज, फाइबर अधिक से अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती है और उनके विकास में सहायता प्रदान करती है. उन्होंने फलों का क्रम समझाते हुए कहा कि फल सबसे पहले हमारे शरीर की आवश्यक विटामिन को पूरा करते हैं. इन आवश्यक विटामिन वाले फलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं जैसे कि संतरा, नींबू, अमरूद आदि खट्टे फल जो हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करते हैं और हमारे शरीर की रोगों से लड़ने वाली प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है इसके साथ ही हमारे शरीर को रोग मुक्त बनाती हैं. इन फलों के अलावा अगर हम कुछ अन्य फलों की बात करें तो उसमें सबसे पहले केला और आम जैसे फलों का नाम हमारे मस्तिष्क में आता है. आम और केला जैसे फल का नाम सुनकर हर व्यक्ति के मुंह में पानी आता है क्योंकि यह दोनों ही फल प्रत्येक व्यक्ति को पसंद होता है अगर हम इनके गुणो के बारे में बात करें तो इन फलों में विटामिन-ए और विटामिन-बी पाया जाता है जो हमारे आंख और शारीरिक त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं इसके अलावा यह फल हमारे पाचनशक्ति को भी मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर हमारे भोजन को पचाने में सहायता करता है और कब्ज जैसी बीमारियों को भागने में मदद करता है. जो लोग नियमित रूप से रोजाना फल खाते हैं उनमें पाचन संबंधी समस्याएं देखने को बहुत कम मिलता है इसके साथ ही फल शरीर को डिटॉक्स करने का भी कार्य करता है जिससे शरीर के हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं. हमारे विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि फल हमेशा ताजा और मौसमी ही खाना चाहिए. मौसमी फल न केवल अधिक पोशक होते हैं बल्कि वह हमारे शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी भी होते हैं. उदाहरण के लिए गर्मियों में तरबूज और खरबूज खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है. जबकि सर्दियों में सेव और संतरा खाने से हमारे शरीर में आवश्यक पोशक की पूर्ति हो जाती है. हमारे शरीर के लिए केवल फल खाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है. फल को हम अपने दैनिक भोजन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम जरूर बढ़ा सकते हैं. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए फलों का सेवन करना बेहद आवश्यक है. अंत में यह कहा जा सकता है कि फल प्रकृति के द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है जो हमें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाता है. यदि हम अपने दिनचर्या में नियमित रूप से फलों का सेवन करें तो न केवल हम बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि एक बेहतर और स्वस्थ जीवन भी जी सकते हैं.