बस्ती। जितनी शिकायतें और जितना भ्रष्टाचार सीएमओ के लूटपाट गैंग के सबसे अधिक लूट करने वाले नोडल एवं डिप्टी सीएमओ डा. एके चौधरी को इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके चलते कोई अल्ट्रासाउंड सेंटर गलत रिपोर्ट दे रहा है, जिसके चलते जज्जा और बच्चा दोनों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। इन्हें इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिना रेडियोलाजिस्ट के कैसे दर्जनों अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं? क्यों कोई सेंटर वाला पेट में मरे हुए बच्चे को जिंदा दिखा रहे हैं? क्यों कोई सेंटर वाला लिंग परीक्षण कर रहा है? इनका एक ही फंडा है, लक्ष्मी मिलनी चाहिए, भलें ही चाहे वह लक्ष्मी किसी महिला की मौत पर ही क्यों न मिले, मिलना चाहिए।
अल्ट्रासाउंड सेंटर रिपोर्ट पर किसी भी डाक्टर का नाम नही है, अंकित एवं बिना किसी डाक्टर के हस्ताक्षर के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट किया जा रहा, नायला डाइग्नोस्टिक सेन्टर पर बिना किसी डाक्टर के हस्ताक्षर के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मरीजों को दी जा रही है, जो पूरी तरह है गलत बिना किसी डाक्टर के हस्ताक्षर के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मरीजों को प्रेषित करना स्वास्थ्य विभाग पर खड़ा कर रहा। बड़ा सवाल कुसौरा बाजार में झिनकू लाल इण्टर कालेज के सामने स्थित है नायला डाइग्नोस्टिक सेन्टर आखिर क्यों अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर डाक्टर द्वारा नही किया जा रहा हस्ताक्षर? जिले में बना चर्चा का विषय, सूत्रों की माने तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के नाम पर नायला डाइग्नोस्टिक सेन्टर कुसौरा द्वारा किया जा रहा बड़ा खेल, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के नाम पर मरीजों का बड़े पैमाने पर हो रहा शोषण बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के अन्तर्गत नायला डाइग्नोस्टिक सेन्टर से जुड़ा मामला।
0 Comment