हापुड़ न्यूज़!

थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र कोठी गेट पर महिला से दिनदहाड़े आठ ग्राम सोने कि ठगी!

 हापुड़ के कोठी गेट क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी की घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार, एक महिला बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात पुरुष और एक महिला ने उसे बातचीत में उलझा लिया। दोनों ने स्वयं को भला व्यक्ति बताते हुए पीड़िता का विश्वास जीत लिया और कुछ ही देर में उसे अपने झांसे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी चालाकी स महिला को बातों में फंसाकर उसके कानों से लगभग 8 ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतरवा लिए जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे  पीड़िता ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। पीड़िता ने संबंधित थाने में तहरीर देकर अज्ञात पुरुष और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकरआवश्यककार्रवाई की मांग की है।पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को थाने मैं आकर  दें।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट!