हापुड़ न्यूज़!
 
किसानों की समस्याओं को लेकर मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने गढ़ कोतवाल को सोपा ज्ञापन!

अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारत का किसान होगा बर्बाद 
आज 19 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में की गई मासिक पंचायत 
जिसकी अध्यक्षता सरदार संतोष सिंह एवं संचालन मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी ने किया। 
मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत के किसानों के साथ धोखा ट्रेड डील को लेकर देश भर में फिर होंगे जगह-जगह आंदोलन फिर से घिरेगी दिल्ली 
किसान मजदूर को किसी भी कीमत पर भूखा नहीं मरने देंगे। 
पंचायत में आवारा पशुओं का मुद्दा गर्माया रहा जिसको लेकर मेरठ मंडल मुख्य महासचिव दिनेश त्यागी ने अगली 20 तारीख को गढ़मुक्तेश्वर  ब्लॉक में पशुओं को ले जाकर घेराव की घोषणा की। 
गुजराल साहब ने कहा किसानों को MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए अमेरिका के साथ ट्रेड डील जैसे कानून किसानों के लिए death certificate पर हस्ताक्षर करने जैसा। 
भ्रष्टाचार को लेकर भड़के मंडल प्रवक्ता नवदीप सिंह उन्होंने कहा सरकारी अस्पतालों में भी हो रहा भ्रष्टाचार दिन से स्टार्ट हो जाती है दारू इसके पुख्ता सबूत लेकिन नहीं कोई कार्रवाई जल्द होगा घेराव 
किसान का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं - ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी। 
गन्ना भुगतान न होने से किसान त्रस्त विद्युत विभाग काट रहा किसानों के कनेक्शन - मेरठ मंडल महामंत्री दिनेश त्यागी, मंडल सचिव राजू ठाकु,
इस मौके पर मेरठ मंडल युवा मंडल महासचिव सुनील चौहान, शिक्षा प्रकोष्ठ महामंत्री मनोज प्रधान, मंडल सचिव फैजल खान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी सरदार सुरेंद्र सिंह डॉ नेपाल लोधी श्रीमती राजबीरी देवी यामीन खान सुनील जाटव रणवीर जाटव देवेंद्र जाटव धर्मवीर सिंह  धीरू चौहान नवल खान सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में किसान मौजूद रहे।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट!