हापुड़ न्यूज़!
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ढाई लाख रुपए ठगे!
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठगे
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म और करीब ढाई लाख रुपये ठगने के आरोप में एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। क्या है मामला?पुलिस थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे के अनुसार, पीड़िता का निकाह कई वर्ष पहले ईदगाह रोड क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुआ था। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और लंबे अंतराल के बाद ही घर आता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही थीआरोपी वसीम का महिला के मायके में आना-जाना था। आरोप है कि उसने महिला की स्थिति का फायदा उठाते हुए निकाह का झांसा दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए। धमकी देकर वसूले पैसे पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर तस्वीरें और वीडियो उसके पति व परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, इसी डर के चलते आरोपी ने महिला से लगभग ढाई लाख रुपये ऐंठ लिएसीसीटीवी में कैद घटनाबताया गया कि 20 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी ने महिला के घर में जबरन घुसने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ आरोपी वसीम को चितौली कट, बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार कर लिया।क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट!
0 Comment