गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चोरों ने पुलिस सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बेहद दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-09 पर स्याना पुलिस चौकी के बिल्कुल पास बदमाशों ने एक खड़ी गाड़ी से हजारों की नकदी पार कर दी। यह पूरी सनसनीखेज वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।पीड़ित व्यापारी हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले हैं। वे अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी से गजरौला स्थित एक नर्सरी से व्यापार का सामान खरीदने जा रहे थे। इस कारोबार के लिए उन्होंने अपने एक परिचित से कर्ज लेकर ₹80,000 की नकदी का इंतजाम किया था। रास्ते में स्याना चौकी के पास 'ओल्ड राव होटल' के सामने उन्होंने चाय पीने के लिए अपनी गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने मौका पाकर गाड़ी का शीशा चटकाया और भीतर रखे 80 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। जब पीड़ित वापस लौटे, तो गाड़ी का टूटा शीशा देखकर उनके होश उड़ गए।चौकी के बिल्कुल नजदीक और मुख्य हाईवे पर हुई इस चोरी ने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आरोप है कि हाईवे पर आए दिन संदिग्ध घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित व्यापारी ने घटना के तुरंत बाद मामले की लिखित शिकायत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दे दी है। गढ़मुक्तेश्वर सीओ राहुल यादव और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित व्यापारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए। पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने और उनके पैसे बरामद करने की गुहार लगाई है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 07 Jul, 06:48 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment