हापुड़। एसपी कुंवर ज्ञानॅजय सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत,थाना सिम्भावली प्रभारी (SHO) सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्य किया है। थाना पुलिस ने एक महिला आवेदिका की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए उनका खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बक्सर की रहने वाली आवेदिका शोयबा (पुत्री नूर मोहम्मद) का मोबाइल फोन सन पब्लिक स्कूल, सुभाष विहार कॉलोनी (कस्बा व थाना सिम्भावली) के पास आते समय कहीं गिर या खो गया था। आवेदिका द्वारा इसकी सूचना तत्काल थाना सिम्भावली में दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने मामले के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और खुद पूरी कार्रवाई की निगरानी की। प्रभारी निरीक्षक के सटीक मार्गदर्शन में एक्टिव हुई पुलिस टीम ने तकनीकी व अन्य माध्यमों की मदद से आवेदिका के गुम हुए मोबाइल फोन को बेहद कम समय में सकुशल खोज निकाला।
थाना सिम्भावली प्रभारी सुरेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा आवेदिका शोयबा को उनका बरामद शुदा मोबाइल फोन पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर आवेदिका के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने थाना प्रभारी सुरेश कुमार एवं सिम्भावली पुलिस की इस त्वरित व पारदर्शी कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की _ तथा धन्यवाद व्यक्त किया।
0 Comment