बस्ती। कावंड़ियों के आस्था का प्रतीक बन चुका फुटैहिया का कावड़ महोत्सव अब इतिहास रचने जा रहा है। कावंड़ियों के प्रति जितनी श्रद्धा और प्रेम भावना मां शक्ति सेवा संस्थान बस्ती के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह उर्फ सूडडू सिंह का पिछले 17 साल से देखा जा रहा है, वह प्रदेश के किसी भी अन्य व्यक्ति में नहीं देखा गया, यह पिछले 16 साल से कावंड़ियों का सबसे अधिक सेवा करने वाला संस्थान बन चुका है। हर साल लगभग एक लाख कावंड़ियों के खानपान और उनके विश्राम, मनोरजन और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस तरह की सेवा और अपनापन एवं प्रेम पाकर कावंड़िया इस संस्थान के परिवार को फलने फूलने का आर्शिवाद और शुभकामना देकर जाते है। इस संस्थान के अध्यक्ष सूडडू सिंह का कहना है, कि कावंड़ियों के आर्षीवाद से ही उनका परिवार और कारोबार उंचाईयों को छू रहा है। कहते हैं, कि जो अंानद कावड़ियों की सेवा करने में आता है, वह और किसी में नहीं।  कहते हैं, कि उनका और उनके परिवार का यह प्रयास रहता है, कि अधिक से अधिक किस तरह कावंड़ियों की सेवा की जाए। कहते हैं, कि इसी सेवा भावना के कारण उनका संस्थान कावंड़ियों की सेवा करने के मामले में पूरे प्रदेष में सबसे अधिक सेवा करने वाला संस्थान पिछले 16 सालों से बनता आ रहा है। कहा कि इस बार नौ अगस्त 26 को श्रीबाबा भदेष्वरनाथ कावंड महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होगें। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बाद वह जिले में किसी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं, कहते हैं, कि यह उनका सौर्भाग्य हैं, कि पंकजजी ने उनके आमंत्रण को स्वीकार किया। एक तरह से पंकजजी को पहली बार बस्ती में लाने का श्रेय सुडडू कसंह को जाता है। बताया कि कार्यक्रम के संचालक महंत्थ जय बक्स दासजी श्रीतप्सी धाम आश्रम और सांसद जगदम्बिका पाल होगें विशिष्ठ अतिथि के रुप में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, जयवीर सिंह संजय निषाद, मयंकेष्वर सिंह, दया शंकर सिंह एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह होगें। नौ अगस्त को ही पवन सिंह और कल्पना पटवारी की ओर से महोत्सव कार्यक्रम होगा, 10 अगस्त को आर्यन बाबू, षेखर जायसवाल एवं मनोज तिवारी का कार्यक्रम होगा। बकताया कि अयोध्या धाम से चलकर आराध्य देव बाबा भदेष्वरनाथजी के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे श्रद्धालू श्रीवाण मास के पावन ़सोदशी पर्व के शुभ अवसर पर 2009 से निरंतर कावंड भक्तों का स्वागत एवं सेवा किया जा रहा है।