बस्ती। सवाल उठ रहा है, कि आखिर कब तक हक की लड़ते रहेगें सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन। प्रेस क्लब सभागार मंे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसियेशन के संरक्षक सुरेशधर दूबे और संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पूरे देश मे केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों के पेंशनरों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हे आठवें वेतन आयोग मे शामिल ही नही किया गया है। जबकि इसके लिये पूरे देश मे कई बार आन्दोलन किया गया है। जब आठवें वेतन आयोग मे पेंशनरों को शामिल नही किया जाता हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। इसी के साथ एसोसियेशन 10 सूत्रीय मागों को लेकर सभी जनपदों से हस्ताक्षर याचिका भी प्रधानमंत्री को प्रेषित की जा चुकी है। हस्ताक्षर याचिका के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने, 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्येक 5 वर्ष मे पेंशन मे 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोरोना काल का 18 महीने का बकाया डीए भुगतान करने, रेल किराये मे पूर्व की भांति 50 प्रतिशत की छूट दिये जाने, आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस उपचार कराने की सीमा 10 लाख तक किये जाने, 50 प्रतिशत महगाई भत्ते को मूल वेतन मे मर्ज किये जाने की मागें शामिल हैं। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि जनपद स्तर पर पारिवारक पेंशन की स्वीकृति समय से किया जाये। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान मे काफी विलम्ब किया जाता है उसे समय से कराया जाये। आयुर्वेद विभाग मे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देयकों का भुगतान तथा पेंशन स्वीकृति आदि मामलों मे उन्हे परेशान होना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हे 6 माह तक बस्ती कार्यालय से लखनऊ मुख्यालय तक चक्कर लगाना पड़ता है। यह चिंताजनक है। चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एसोसियेशन पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिये तत्पर रहता है। संरक्षक सुरेशधर दूबे ने कहा कि संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाये। इंजी. रामचन्द्र शुक्ल, बैठक को राधेश्याम तिवारी, नरेन्द्रदेव मिश्र, सर्वेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, श्यामधर सोनी आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक मे प्रमुख रूप से सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, भगवान सिंह, राजाराम मिश्र, अंगीरा प्रसाद, दयाशंकर त्रिपाठी, रामनरायन चौधरी, हरि प्रसाद मनौजिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद तिवारी, मोतीलाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामनिहोर यादव, कैलाशनाथ अग्रवाल, सिद्धनाथ पाण्डेय, रामबिलास सिंह, मेहीलाल, रंजीत प्रसाद, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, जयनाथ सिंह, रामकुमार पाल, जगप्रसाद तिवारी, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, भारत भूषण श्रीवास्तव, श्रीगोपाल त्रिपाठी, धर्मप्रकाश उपाध्याय, हरेन्द्र पाण्डेय, रामपुजारी शर्मा, नंदकिमार मिश्र, रमाकान्त चौधरी, गिरीश चन्द्र चौधरी, अशर्फी लाल,, राजदेव यादव, कनिकराम वर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ल, रमाकान्त चौधरी, प्रेमचन्द्र, मिश्रीलाल, जंगबहादुर, शिवचन्द्र मिश्र, गिरीश चन्द्र, जोखू यादव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, भगवानदास, भानुप्रसाद सिंह, किशोरी लाल, केशवप्रसाद दुबे, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे। यह जानकारी उदय पाल ने दी।
- Loading weather...
- |
- Last Update 25 Aug, 04:00 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment