बस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया। बादशाह काम्पलेक्स ंमें आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पाटी जिलाध्यक्ष कुलविन्दर सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान सच्चे अर्थो में जन नेता थे।गरीबों, मजलूमों का जीवन स्तर सुधारने में कई कदम उठाये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। कहा कि रामविलास पासवान ने छह प्रधानमंत्रियो के साथ कार्य किया वे दलित नेता होने के साथ-साथ एक रहमदिल और अच्छे इंसान थे। कहा कि यह ऐसे सांसद रहे, जो सबसे अधिक वोटो से हाजीपुर से जीतते रहे। क्षेत्र की जनता इन्हें अपना भगवान मानती थी, इनकी लोकप्रियता न सिर्फ विहार में बल्कि देश विदेश में भी रही। राम विलास पासवान को नमन करने वालों में मुख्य रूप सें केसरी नरायन तिवारी, लाडले हैदर रिज्वी, विष्णु प्रसाद भट्ट, नवाब साहब, बडकऊ सिंह, रिंकु श्रीवास्तव, सौरभ यादव, ईश्वर चंद्र गोड़, लल्लू कनौजिया, बल्लू, चुन्ना, सुभावती देवी, बबीता पासवान और प्रिति कनौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Oct, 04:09 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment