गौरव शर्मा l,
गौतम बुद्ध नगर।।ग्राम चौना, बिसरख स्थित सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी “संदेश” द्वारा किशोरियों को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से संचालित “महीने के वो पांच दिन” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद के 39 तथा हापुड़ जनपद के 18 इंटर कॉलेजों में व्यापक जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से कुल 32,031 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित शिक्षिकाओं ने छात्राओं को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। कार्यशालाओं में बताया गया कि सही जानकारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और शिक्षा में निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।अभियान की विशेषता यह रही कि कार्यक्रमों से पूर्व 63 शिक्षिकाओं का विशेष ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि वे छात्राओं तक वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। इसके अतिरिक्त संस्था के 34 वालंटियर्स ने विद्यालयों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्राओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।कार्यशालाओं में किशोरियों को स्वच्छ सैनिटरी उत्पादों के उपयोग, संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ा हुआ है।इस अभियान को सफल बनाने में कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय सिंह यादव, नगर पालिका बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंतिमा चौधरी, सन्देश संस्था के सहायक प्रबंधक राहुल सक्सेना, मधुर जैन, शिवचेत तोमर, सुमित कुमार, मंजुला बिष्ट, प्रियंका शर्मा, अंकुर तालियांन, अनुराग सिंह राठौड़, अंकुर गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, शिवा चौधरी, कुनाल, जिला समन्वयक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टिंकू कंसल जिला समन्वयक बेसिक मिड-डे मील, देवेंद्र वरिष्ठ लिपिक, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, संजय राणा, प्रिंस वेद, शिवम चौहान, प्रिया, निशि, निशा, कीर्ति, हिमांशी, कविता एवं मोहित राणा सहित अनेक सहयोगियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।संदेश संस्था की सचिव डॉ. पूनम सिंह परिहार ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सम्मान से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अत्यंत आवश्यक हैं। संस्था ने भविष्य में भी किशोरियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
- Loading weather...
- |
- Last Update 17 May, 10:02 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment