बस्ती। अभी तक आप लोगों ने दामाद के साथ सास के भाग जाने, समधी के साथ समधिन के भाग जाने की खबरे अक्सर सुनी होगी, लेकिन आज हम आप को दिलों दिमाग को झकझोर देने वाले भाजपा नेता और बुजुर्ग महिला के प्यार के बारे में बताते है। एक परिवार का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। यह परिवार पिकौरा दत्तूराय में रहता है, पति का कहना है, कि उसके मकान को अनूप खरे ने एक करोड़ में बिना परिवार को जानकारी दिए पत्नी से बैनामा करवा लिया है, आपत्ति दर्ज होने के कारण अभी तक मकान का दाखिल खारिज नहीं हो सका। कहते हैं, कि हम लोगों को ‘खरेजी’ से कोई दिक्कत नहीं हैं, बल्कि वह तो कह रहे हैं, कि एक करोड़ वापस कर दो मकान मिल जाएगा। हां परिवार वालों ने यह अवष्य कहा कि उसके घर में जो चोरी छिपे कैमरा लगवाया गया, उसका तार अनूप खरे के दिवाल से होकर आया। इस वीडियो को देखकर हर कोई उस चरित्रहीन भाजपा नेता और 65 साल की चरित्रहीन महिला को लानत भेज रहा है। महिला का पति, बहु और लड़की समान महिला रो-रोकर कह रही है, कि भाजपा नेता ‘पांडेयजी’ ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया, मुुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा। पति ने जब पत्नी से पूछा कि तुम इस उम्र में क्यों भाजपा नेता को घर में रो-रोज बुलाकर उसके साथ रंगरेलियां बना रही हो, घर में बहु हैं, नाती है, क्या सोचेगें और उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पूरा समाज हम लोगों के मुंह पर थूकेगा, पत्नी कहने लगी कि बुढ़े तुम हो हम्हीं तो मैं जवान हूं, क्या करुं नेताजी से प्यार हो गया। जब लड़की समान महिला ने चरित्रहीन महिला से पूछा कि चाचीजी क्यों आप चाचाजी को छोड़कर पराए मर्द के साथ इष्क लड़ा रही है, तो कहने लगी कि जो संस्तुष्टि नेताजी से मिलती है, वह तुम्हारे चाचा से नहीं मिलती। एक बुजर्ग महिला अगर इस उम्र संतुष्टि की बाते करे तो उसे चूल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए। जिस उम्र में महिला को अपने नाती और बिधवा बहू का ख्याल रखना चाहिए, उस उम्र में महिला को नेताजी के साथ रंगरेलयां मनाने का शोक पैदा हो गया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने कभी अपने आप को 65 साल की नहीं मानती थी, इसी लिए उसने राशन और आधार कार्ड में अपनी उम्र 35 साल लिखाया। जब कि उसकी असली उम्र 65 साल हैं। लाचार पति ने जब भाजपा नेता से पूछा कि क्यों रोज-रोज हमारे घर आते हो, और मेरी पत्नी के साथ सोते हो, तो नेताजी कहने लगे कि मैडम बुलाती है, तो आतें है। कहा कि अगर कोई तुम्हारे घर जाकर तुम्हारी पत्नी के साथ रात गुजारे तो कैसा लगेगा, नेताजी कहने लगे कि गोली मार दूंगा।

पति ने कहा कि उसकी पत्नी चरित्रहीन हो चुकी है। लाख समझाया, लेकिन नेताजी के प्यार ने उसे इतना पागल कर दिया, कि वह अच्छा बुरा कुछ भी समझने को तैयार नहीं, जिस पत्नी को अपने बहु और नाती एवं पति से प्यार करना चाहिए, वह चरित्रहीन भाजपा नेता से प्यार कर रही है। पति कहते हैं, कि उसके दो जवान बेटे की मौत हो चुकी है, बहु किसी तरह प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। पति, बहु और नाती के सामने सबसे बड़ी समस्या छत की है। क्यों कि बुजुर्ग महिला ने उस घर को एक करोड़ में बिना पति को बताए बेच दिया, और नेताजी के साथ भाग गई। जिसे डाक्टर पति, बहु और बेटे ने अपनी कमाई से बनवाया था, पति कहने लगे कि हम लोगों ने इस लिए पत्नी के नाम जमीन बैनामा करवाया, ताकि सभी लोग सुरक्षित एक छत के नीचे रहेगें, कहने लगे कि हम लोगों को क्या मालूम था, जिस पत्नी को सबसे अधिक सुरक्षित माना जा रहा था, उसी महिला ने पूरे परिवार को असुरक्षित करके सड़क पर ला दिया। अब जरा अंदाजा लगाइए कि जिस पति ने अपनी पत्नी को 40 साल तक ख्याल रखा, और अगर वही पत्नी अपने पति को एक सवाल के जबाव में यह कहे कि उसे पहरेदार नहीं एक पति चाहिए, पति को कैसा लगेगा। यही प्रकरण अगर ग्रामीण क्षेत्र में होता तो चरित्रहीन नेताजी और चरित्रहीन महिला का पता ही नहीं चलता। पति और बहु का कहना है, कि अभी वह लोग उसी मकान में रह रहें हैं, कहते हैं, कि सास के पास जो भी पैसा बचा है, अगर वह दे देती है, तो वह कर्ज लेकर एक करोड़ अनूप खरे को देकर मकान वापस ले लगें, क्यों कि बिना आवास के वह लोग रहेंगें कहां। पति का कहना है, कि हम्हें चरित्रहीन पत्नी वापस नहीं चाहिए, हम्हें तो पत्नी से वह पैसा चाहिए जो उसने मकान बेचकर रखा है। बहु का कहना है, कि वह दो दिन से कोतपाली जा रही है, लेकिन उसका एफआईआर नहीं लिखा जा रहा है। अगर एफआईआर दर्ज हो गया तो नेताजी की जो अभी इज्जत बची है, वह भी चली जाएगी। लड़की समान महिला ने बताया कि नेताजी ने चाची से खूब रुपया एंेठा, नेताजी चाची के अस्पताल में पहले छापा डलवाते थे, और बाद में सेटिलमेंट के नाम पर चाची से रकम वसूलते थे। नेताजी चाची से गलत काम भी करवाते थे। इस तरह के चरित्रहीन नेताओं और चरित्रहीन महिलाओं के कारण समाज दूषित होता जा रहा है। जिस नेता और महिला में चरित्रवान का रुप झलकना चाहिए, उसमें चरित्रहीन दिख रहा है। सवाल उठ रहा है, कि जब पति अपनी पत्नी और पत्नी अपने पति पर भरोसा नहीं रख सकती तो दुनिया में और कौन सा ऐसा रिष्ता है, जिस पर विष्वास किया जा सके। देखा जाए तो इस परिवार को धन और धर्म दोनों चला गया, वह भी एक भाजपा नेता के चलते। इन दोनों को देख कहा जा सकता हैं, कि प्यार में उम्र कोई बाधा नहीं होती।