हापुड़ न्यूज़
यूं तो हर किसी का काम करने का तरीका अलग होता है उसमें से कहीं एक है!
बहादुरगढ़: मे तहनात थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव जिन्होंने ऐसी दो बेटियों को गले लगा कर उनका दर्द समझा जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। बेटियों के सर से कुछ समय पहले मां का साया उठ गया था गरीबी तंगी की वजह से बच्चियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव,को बेटियों के बारे में जानकारी हुई तो थाना प्रभारी खुद चलकर वहां पहुंचे, और बच्चियों की पीड़ा समझी इसके बाद बच्चियों के स्कूल, बैग, और ड्रेस, उपलब्ध कराई और स्कूल, में एडमिशन करा दिया, इतना ही नहीं थाना प्रभारी ने बच्चियों को थाने से ही स्कूल ड्रेस में घर भेजा थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है।
और कहा कि अगर हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो कोई भी गरीब बच्चे अनपढ़ ना रहे, और उन्होंने कहा कि हर बच्चों को पढ़ाई करने का अधिकार है और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को हर स्कूल मे पढ़ाया जाए!
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment