बस्ती। जिले की फेनिल (बजाज) सुगर मिल लिमिटेड गोविंदनगर वाल्टरगंज बस्ती के लगभग 270 सीजनल श्रमिक अपने बकाया देयक के भुगतान को लेकर वर्ष 2018 से संघर्षरत व धरनारत है वाल्टरगंज चीनी मिल को बिना किसी सूचना व नोटिस के वर्ष 2018 में बंद कर दिया गया बंदी की सूचना न महाप्रबंधक कारखाना को दी गई न जिला प्रशासन को न ही मिल कर्मचारियों को जनसूचना अधिकार के तहत सीजनल मिल कर्मचारी चंद्रेश प्रताप सिंह ने जब कारखाना महाप्रबंधक लखनऊ व जिला प्रशासन जिला गन्ना अधिकारी से सूचना मांगा की क्या बस्ती जिले की वाल्टरगंज चीनी मिल को बंद करने का अनुज्ञा दिया गया है किसी मिल कारखाना को तब तक बंद नहीं किया जा सकता जबतक कारखाना महाप्रबंधक से अनुज्ञा व जिलाधिकारी द्वारा आदेश न हो सब मिलाकर वाल्टरगंज चीनी मिल कागजों में चल रही है। वहीं जिला गन्ना अधिकारी ने सूचना नहीं दिया बस्ती के सत्ता व विपक्ष दोनों के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी पूंजीपतियों उद्योगपतियों के लिए खड़े हैं बेरोजगार किए लोगों और जिले के विकास से इनका कोई वास्ता सरोकार नहीं है लगभग 270 सीजनल कर्मचारी भुखमरी तंगी आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं जिले के प्रथम नागरिक व जिला प्रशासन मिल प्रबंधन तंत्र के साथ वाल्टरगंज चीनी मिल को कटवाकर बेचवाना चाहते हैं श्रम विभाग ने सीजनल कर्मचारीयों के बकाया देयक भुगतान हेतु 12 करोड़ का मिल प्रबंधन तंत्र को नोटिस भी जारी किया है नियमित कर्मचारियों को बीआर एस दिया जा रहा है व नौकरी करने के इच्छुक लोगों को फेनिल से बाजाज हिंदुस्तान सुगर मिल के विभिन्न यूनिटों में ट्रांसफर किया जा रहा है वहीं आर्थिक तंगी संकटों से जूझ रहे सीजनल कर्मचारीयों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है चीनी मिल मालिक प्रबंधन तंत्र जिला प्रशासन एक मत होकर सीजनल कर्मचारीयों के साथ अत्याचार अन्याय कर रहे हैं सीजनल कर्मचारी तब तक धरना रत रहेंगे जब तक इनके बकाया व भविष्य का निर्धारण नहीं होता जिलाधिकारी महोदया सीजनल कर्मचारीयों के बकाया देयक बीआर एस की बात करती है वहीं चीनी मिल वाल्टरगंज के विषय को निस्तारण करने के लिए नामित अपर जिलाधिकारी बस्ती सीजनल कर्मचारीयों के बकाया व भविष्य निर्धारण को नाकार रहे हैं चीनी मिल वाल्टरगंज के सीजनल श्रमिक चीनी मिल गेट पर रोस्टर बनाकर रात दिन धरना रत है अध्यक्ष जिला पंचायत बस्ती व जिला प्रशासन चीनी मिल को कटवाकर बेचने में लगे हैं।चीनी मिल कर्मचारियों ने तय किया है कि अपने माता-पिता बीबी बच्चों सहित चीनी मिल पर धरना आंदोलन करेंगे यदि शीघ्र अतिशीघ्र बकाया देयक बीआर एस अन्य यूनिटों में ट्रांसफर कारवाई शीघ्रता से नहीं हुआ तो रेलवे पटरी पर सोकर सभी कर्मचारी अपने माता-पिता बीबी बच्चों सहित अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। बस्ती के जनविरोधी रोजगार विरोधी और पूंजीपतियों उद्योगपतियों के हाथ बिके नेता जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।
रोस्टर के हिसाब से आज धरना पर चंद्रेश प्रताप सिंह, विकास सिंह सुनील राव सिपाही यादव राम गोपाल चौधरी सत्य राम मौर्य शिवचरन वीरेंद्र कांशीराम जमुना पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 Comment