कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला में इस बार भी आ सकते है सीएम
हापुड़ जनपद के राजस्व गांव लठीरा के जंगल में लगेगा पशु मे
अमरोहा जनपद के राजस्व गावों के जंगल गंगा किनारे मेला का मुख्य सदर,पुलिस लाइन,प्रशासनिक कैंप होंगे,मेरठ सैक्टर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: की पहचान गंगा स्नान मेला को भव्य बनाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभाग तैयारी में जुट गए है। गंगा के तीर तिगड़ी गंगा मेला का आयोजन भी किया जाता है। इस साल भी हापुड़ जनपद के लठीरा गांव के जंगल में पशु मेला का आयोजन होगा जबकि अमरोहा जनपद के राजस्व गांव के जंगल गंगा किनारे मेला का मुख्य सदर,पुलिस लाइन,प्रशासनिक अधिकारियों के कैंप होंगे, तथा मेरठ सेक्टर भी अमरोहा के जंगल में गंगा किनारे लगाया जाएगा। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ राजकीय मेला घोषित कर उद्घाटन किया था गत वर्ष भी मुख्यमंत्री आए थे। इस वर्ष भी गंगा स्नान मेला में आने की पूरी संभावना है। हापुड़ डीएम कविता मीणा अपने जनपद के लाव लश्कर के साथ मेला को भव्य बनाए जाने के लिए जुटी हुई है। वहीं मेला को भव्य बनाने की कवायद में लगी है। मेला की व्यवस्था करने वाली संस्था जिला पंचायत मेला में आने वाले श्रद्धालुओं,दुकानदारों मनोरंजन के साधन मुहैया कराने वालों को भी सुविधा दिए जाने की दरकार है।
मेला की सड़क चौड़ी करने में टाईल्स लगाई
गढ़ की पहचान नक्का कुआं मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर और गढ़ गंगा मेला है। नक्का कुआं मुक्तेश्वरा मंदिर का जीर्णोद्धार किए जाने के लिए पर्यटन विभाग की दिया हुआ है जो अधर में अटका हुआ है। इतना ही नहीं मेला दूसरी पुलिया से जर्जर रोड है। सड़क का निर्माण कराए जाने की लगातार मांग की जाती रही। तीन मीटर की सड़क को दो दो मीटर चार मीटर टाइल्स से चौड़ी किए जाने का निर्माण किया जा रहा है। टाइल्स से चौड़ी की जा रही है काली सड़क बनाए जाने में क्या दिक्कत आ रही है जबकि देश और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार है। तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है।
गंगा मेला में आ सकते है सीएम
गढ़ से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को राजकीय घोषित किए जाने बाद 22 नवंबर 2017 को का मेला स्थल में आए और गंगा पुल बनाने की घोषणा कर गए थे। गत वर्ष भी मेला स्थल में आकर गंगा पुल बनाने की घोषणा कर गए मगर गंगा पुल का निर्माण परवान नहीं चढ़ पाया। मुख्यमंत्री के दूसरे काल खंड का अंतिम होने अगले साल चुनाव होने की वजह से मुख्यमंत्री के आने की पूरी संभावना है।
0 Comment