बस्ती। बार-बार कहा जा रहा है, कि अगर विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा के सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती जैसे एक दर्जन सफाई कर्मी हो जाए तो कई गांव कचरा मुक्त हो सकते है। अपने कामों और गांव की साफ-सफाई को लेकर जो जनून और जज्बा सूरज में देखा जाता है, वह जिले के किसी अन्य सफाई कमर्र में नहीं दिखाई देता। गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए इनकी पहल पर, गांव की स्वच्छता समिति ने पंचायत भवन के स्टोर रूम में प्लास्टिक बैंक नाम से एक प्लास्टिक संग्रहालय खोला हैं, जहाँ गांव के लोग अपने आस-पास से एकत्रित करके ग्रामीण प्लास्टिक एवं अन्य वेस्टेज जमा कर सकते हैं, और उन्हें गांव के स्वेछिक स्वच्छता कर गुल्ल्क से पुरस्कार स्वरूप उस मूल्य के सामान या धनराशि दिया जायेगा। बहादुरपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल ने स्वच्छता समिति के इस पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के कार्य के लिए विधि विधान से उद्घाटन किया जिला पंचायत सदस्य ने सर्व प्रथम कचरे से निर्मित माँ भारती के चरणों में पुष्प समर्पित कर नमन किया, अमरनाथ चौधरी,,ने पुष्प गुच्छ देकर एवं प्रेमप्रकाश चौधरी ने माला पहनाकर जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल का स्वागत किया,जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कचरा आपके गांव की सम्पति है, इसे इधर -उधर न फेकने के बजाय प्लास्टिक बैंक को दे जिससे आपकी ग्राम पंचायत आय अर्जित कर सके और आप लोगो का पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा, ट्री इनेसियटिव सोसाइटी के श्री प्रभाकर जी ग्रामीणों के साथ प्लास्टिक के नुकसान पर विस्तृत चर्चा किए,गांव के तैनात सफाई कर्मी सूरज ने गांव को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत की स्वच्छता समिति के सम्मुख प्लास्टिक बैंक का प्रस्ताव रखा था,सभी ने सर्व सम्मति से स्वीकार किया, कि गांव का कचरा गांव में हीं पुरस्कार एवं उचित मूल्य पर जमा हो और ज्यादे आय पर ग्राम पंचायत के ओ. एस. आर. खाते में जमा हो, जिससे गांव आर्थिक समृद्ध होगा और गांव भी प्लास्टिक मुक्त बनेगा,सफाई कर्मी सूरज ने बताया कि सभी रीसाइकिल योग कचरे को बेचकर गांव के ओ.एस.आर. खाते में जमा किया जायेगा और जो कचरा नहीं बिकेगा उसे आर. आर. सी. सेंटर पर जमा किया जायेगा, ग्रामीणों के गुल्लक में दिए हुए स्वेक्षिक स्वच्छता शुल्क से कचरे मूल्य का पुरस्कार या धनराधि दिया जायेगा। इस मौके पर राम कुमार, आरोह फाउंडेशन के सोनू कुमार,अग्रहरी,लक्ष्मी पाण्डेय, दिनेश कुमार,शिवा, रामनरेश, अवधराज, विजय शंकर सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे!!
- Loading weather...
- |
- Last Update 25 Oct, 02:02 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment