हापुड़ न्यूज़ 

​भाकियू (टिकैत) की बैठक में रणनीति तैयार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों से कूच करेंगे किसान

​गढ़मुक्तेश्वर। अमेरिका के साथ भारत की संभावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। आगामी 21 जुलाई को हापुड़ कलेक्ट्रेड पर होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में गढ़ क्षेत्र समेत जनपद भर से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों और अपने निजी वाहनों से पहुंचेंगे।​गुरुवार को शाहपुर रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस हुंकार रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के हापुड़ जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और अमेरिका के साथ होने जा रही ट्रेड डील से देश का किसान तबाह हो जाएगा। इसके विरोध में 21 जुलाई को कलेक्ट्रेड पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

​बैठक में मौजूद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी और जिला प्रवक्ता श्याम सुंदर त्यागी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने और किसानों को इस आंदोलन से जोड़ने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि किसान अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है और इस बार का प्रदर्शन बेहद निर्णायक होगा।
​यह लड़ाई देश के किसानों के वजूद की है। अमेरिकी ट्रेड डील भारतीय कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी, जिसे भाकियू किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।"
​इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव बिल्लू त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, जिला सचिव प्रदीप चौधरी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आमिर चौधरी, ब्रजघाट नगर अध्यक्ष गौरव मिश्रा, सिंभावली नगर अध्यक्ष रिजवान तोमर उपस्थित रहे।
​इनके अलावा धौलाना तहसील अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, गढ़ तहसील अध्यक्ष नवदीप सिंह, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू ठाकुर, गढ़ नगर अध्यक्ष जगवीर चौहान, जिला सचिव मोनू त्यागी, पी. के. वर्मा, देव चौहान, मास्टर मनोज चौहान, धर्मवीर सिंह, शेखर चौहान, सुनील भड़ाना और जुनेद तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट