जनपद मेरठ के हस्तिनापुर थाने में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि हस्तिनापुर विधानसभा के संगठन पदाधिकारी दीपक भारद्वाज के साथ थाने में तैनात दरोगा राम प्रताप राघव ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव हुआ।

जानकारी के अनुसार दीपक भारद्वाज ने घटना की सूचना संगठन के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा को दी। इसके बाद हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा के निर्देश पर संगठन के सभी पदाधिकारी आज हस्तिनापुर थाने पहुंचे।

थाने पहुंचने पर थाना अध्यक्ष कमल शंकर द्विवेदी ने पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान दरोगा राम प्रताप राघव ने संगठन के पदाधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

माफी के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध समाप्त कर दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में किसी भी संगठन पदाधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौजूद रहे पदाधिकारी  

इस दौरान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मेरठ रविशंकर कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष परशुराम सेना पंडित जितेंद्र भारद्वाज, पश्चिम प्रदेश सचिव पंडित मनोज शर्मा, पंडित देवेंद्र दीक्षित, पंडित नीतू शर्मा, विधानसभा मीडिया प्रभारी पंडित कुलदीप भारद्वाज, पंडित हर्ष भारद्वाज शास्त्री, पंडित दीपक भारद्वाज, पंडित मनोहर लाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पंडित मांधाता मिश्रा, दर्शन भारद्वाज, विपिन शर्मा, पंडित दीपक कौशिक, पंडित अजय शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, भोले राम प्रधान, संदीप शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।