बस्ती। आप लोगों ने बहुत कम सुना होगा कि कोई व्यक्ति शादी से पहले इज्जत भी लेता और उसके बाद लड़की के मां-बाप से दो चरणों में दहेज के रुप में पांच लाख भी लेता हैं, उसके बाद भी वह शादी नहीं करता। मामला रुधौली का है। दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा गया कि विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व कृष्ण कुमार चौधरी पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी ग्राम आमबारी थाना रुधौली जिला बस्ती के साथ तय हुआ था। विवाह तय होने के बाद कृष्ण कुमार चौधरी लड़की के घर आने-जाने लगा तथा इस दौरान लड़की के साथ अलग-अलग तिथियों पर शारीरिक सम्बन्ध इच्छा के विरुद्ध बनाया। विरोध करने पर कहता कि अब तो हमारी शादी होने वाली है, और तुम मेरी पत्नी हो। घर वालों ने जब विवाह करने को कहा तब कृष्ण कुमार चौधरी ने दो लाख रुपयों की मांग की। घर वालों ने किश्तों में दो लाख रुपया कृष्ण कुमार चौधरी को दे दिया। कृष्ण कुमार चौधरी दोबारा लड़की के घर वालो से तीन लाख रुपया दहेज मे मांगने लगा। घर वालों ने जब दहेज मे तीन लाख रुपया देने मे असमर्थता व्यक्त किया तब कृष्ण कुमार चौधरी ने विवाह करने से इंकार कर दिया तथा धमकी दिया कि यदि कहीं थाना पुलिस मे शिकायत करोगी तो मैने तुम्हारा अश्लील वीडियो बनाया है, उसे वायरल कर दूँगा, तुम कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रहोगी। अगर कोई व्यक्ति किसी लड़की को धोखा देता है, या फिर उसके साथ शारीरिक संबध बनाता है, तो सारी गलती लड़क्रे की नहीं होती, अगर कोई बार शारीरिक संबध बनाता है, वह लड़की की इच्छा के बाद बनाता है। सवाल उठ रहा है, कि कैसे कोई लड़की बार-बार संबध बनाने दे सकती है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 17 Jul, 03:02 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment