बस्ती। जो लड़कियां घर से बाहर रहकर नौकरी या पढ़ाई करती है, उन्हें यह सोचना चाहिए कि आज कल जितने में दोस्ती लड़के करते हैं, उसमें उनका मकसद छिपा रहता है। ऐसे लड़के इतने शातिर और चालाक होते हैं, कि वह अपनी चालाकी का भनक तक नहीं लगने देते, इनकी चालाकी का पता तब चलता हैं, जब लड़कियां सबकुछ खो चुकी होती है, तब काफी देर हो चुकी होती है। दोस्ती कोई बुरी बात नहीं हैं, दोस्ती करनी भी चाहिए, लेकिन एक हद तक, जिस दिन कोई हद को क्रास करेगा, उस दिन रोने के सिवा और कुछ हाथ में नहीं आएगा। इस लिए लड़कियों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे उन्हें पछतावा हो, और मां-बाप की इज्जत दांव पर न लगें। क्यों कि मां-बाप बड़े अरमानों से बच्चियों को पढज्ञते लिखाते हैं, और इस जायक बनाते हैं, कि वह अपनी पैरो पर खड़ी हो सके और मां-बाप का राम रोशन करे। ऐसा ही एक मामला अमोड़ा बाजार की रहने वाली लड़की के साथ गाजियाबाद में आशुतोश सिंह पुत्र अभय प्रताप सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम खजुरी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ने किया। दर्ज एफआईआर में कहा गया कि लड़की अमोढा बाजार की रहने वाली है, और वह गाजियाबाद में जॉब करती थी, वहीं पर आशुतोश सिहं पुत्र अभय प्रताप सिंह सा0 खजुरी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ से मुलाकात हुई। बात कई बार शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाया, जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़के ने कहा कि केवल तुम्हारे साथ शारिरिक संबन्ध बनाकर मजा लेना था जो मैने ले लिया, अब तुम अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते। अश्लील तस्वीर व विडियो वायरल करने की धमकी भी लड़के ने दिया। जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया तो लड़की कोर्ट चली गई, कोर्ट के आदेश पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।