हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, 5 जून - नगर में अतिक्रमण जोरों पर है। सड़कों के किनारे टीन-टप्पर लगाकर और ठेले-खोमचे खड़े कर मुख्य मार्गों को घेर लिया गया है, लेकिन नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ व रोड किनारे बैठे ठेले वालों से कुछ दुकानदार हफ्ता वसूली करते हैं। इसी वजह से अतिक्रमण हटाने में नगरपालिका के आला अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। मुख्य बाजार, तहसील रोड, रेलवे रोड और बस स्टैंड के पास हालात सबसे खराब हैं। सड़कें संकरी होने से रोजाना जाम लगता है और राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।नागरिकों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगरपालिका सिर्फ कागजी खानापूर्ति करती है। अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी होती है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और हफ्ता वसूली की शिकायतों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment