हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 5 जून - नगर की कई मिठाई की दुकानों पर मिलावटी व घटिया क्वालिटी की मिठाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों पर घटिया मावा, सिंथेटिक दूध और हानिकारक रंगों से बनी मिठाइयां तैयार कर बेची जा रही हैं। खोया व पनीर में स्टार्च व डिटर्जेंट पाउडर तक मिलाया जा रहा है। मिलावटी मिठाई खाने से कई लोगों को उल्टी-दस्त व फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो चुकी है।
ग्राहकों का कहना है कि खाद्य विभाग की टीम कभी-कभार सैंपल तो लेती है, लेकिन उसके बाद कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। इसी वजह से मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। 
नागरिकों ने जिलाधिकारी व खाद्य सुरक्षा विभाग से नगर की सभी मिठाई दुकानों की सघन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मनजीत सिंह रिपोर्ट