बस्ती। सीडीओ की सख्ती का परिणाम यह है, कि एक बोरी खाद पर एआर 100 रुपया कमीशन ले रहे है। कमीशन का यह रेट इस लिए 100 रुपया है, क्यों कि जिस उप-केन्द्र कृषि विपणन सहकारी समिति लिमिटेड कुदरहा के क्रय-विक्रय पर जिला कृषि अधिकारी ने रोक लगाया, उस केंद्र पर 100 रुपया कमीशन लेकर एआर टक का टक का खाद भेज रहे है। जब यह समिति अनियमितता के आरोप में निलंबित था, तो उस समय खाद का स्टाक 700 बोरी का था, और अब स्टाक बढ़कर एक हजार बोरी हो गया। कहने का मतलब एक साहब अनियमितता के आरोप में समिति को निलंबित करके खाद के क्रय और विक्रय पर रोक लगाते हैं, और दूसरे साहब 100 रुपया बोरी कमीशन लेकर खाद भेज रहे है। आखिर यह जिले में हों क्या रहा है? क्या किसी को कोई डर नहीं? जिस तरह खुले आम कुदरहा की समिति पर कमीशन का खेल हो रहा है, उससे पता चलता है, कि जिले में न तो डीएम और न सीडीओ का कोई खौफ नहीं रह गया, कभी जिला कृषि अधिकारी पर खाद बेचने का आरोप लगता है, तो कभी एआर पर, ऐसे में किसान जाए तो जाए कहां, खाद मिले तो कैसे मिले, किससे शिकायत की गई, जब शिकायत का निस्तारण चपरासी को दे रखा है।
बता दें कि उमेश गोस्वामी की शिकायत पर 19 नवंबर 26 को जिला कृषि अधिकारी और एआर सहित पांच अधिकारी जांच करने उप- केन्द्र कृषि विपणन सहकारी समिति लिमिटेड कुदरहा पहुंचे, दुकान खुली हुई थी, साहबों ने दुकानदार रजन से कहा कि या तो उमेश गोस्वामी से एनओसी लाओ या फिर सबके लिए मोटा लिफाफा की व्यवस्था करो। इसके लिए साहबों ने तीन दिन का समय दिया, ध्यान रहे, साहबों ने दुकान को सील करने के बजाए दुकानदार के साथ चाय की दुकान पर गए और चाय-समोसा और पेड़ा खाया, और चलते बने। जाते-जाते यह कहना नहीं भूले कि मोटा लिफाफा तैयार रखना। सवाल उठ रहा है, कि जब समिति पर क्रय-विक्रय पर डीओ का रोक हैं, तो कैसे एआर खाद वा खाद भेजे जा रहे है। शिकायतकर्त्ता का कहना है, कि अधिकारी जांच में आते हैं, और चाय-समोसा खाकर चले जाते, मोटा लिफाफा तैयार रखने का आदेश दे जाते है। बता दें कि यह वहीं उमेश\ गोस्वामी हैं, जिसने कृषि मंत्रह के चेंबर में कहा था, कि आप और आप का जिला कृषि अधिकारी खाद को ब्लैक करवा रहा है।
0 Comment