बस्ती। आज सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल नवागत एडीएम एस सुधारकरन ( पीसीएस) से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। एडीएम ने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलामंत्री उदय प्रताप पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाश चन्द्र श्रीवास्तव, संरक्षक मंडल के सुरेश धर दूबे उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र व चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव जंग बहादुर,  विशुन चंद श्रीवास्तव व सुरेश चंद्र तिवारी, पुजारी सिंह एवं गोपाल तिवारी शामिल रहे।