बस्ती। अगर बेसिक शिक्षक संघ का एक गुट रात्रिकालीन धरना नहीं देता तो जिले के 1500 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता खुल जाता। शिक्षक नेताओं की दुकाने चलती रहे, इसके लिए शिक्षकों का अहित कर दिया। जो प्रमोशन 20 नवंबर तक हो जाना चाहिए था, वह कब होगा, मालूम ही नहीं। अगर इसी बीच बीएसए का तबादला हो गया, जिसकी संभावना अधिक हैं, जो प्रमोशन का मामला खटाई में पड़ सकता है। बस्ती के बीएसए प्रदेश के पहले ऐसे बीएसए हैं, जिन्होंने जिले पर काउसिलिगं न कराकर ब्लॉकों पर कराने का आदेश जारी कर दिया। सच तो यह है, कि बीएसए साहब खुद नहीं चाहते थे, कि उनके कार्यकाल मेें एक हजार सहायक और 500 जूनियर के हेडमास्टर का प्रमोशन हो। कारण वरिष्टता सूची में त्रुटियां होना। प्रमोशन की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, बस बीएसए को जिले स्तर पर काउंसिलिगं करने का आदेश जारी करना था, बीएसए इसके लिए तैयार भी हो गए, लेकिन इसी बीच प्रमोशन का श्रेय लेने के लिए एक गुट ने रात्रिकालीन धरना दे दिया, पहली बार रात्रिकालीन धरने का आयोजन हुआ। कहने को भले ही दोनों गुट शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रमोशन के मामले में ऐसा लगा कि एक गुट प्रमोशन चाहता था, और दूसरा गुट लटकाना चाहता था, दूसरा गुट इसमें सफल भी हो गया, अगर दोनों गुटों के नेता एकजुटकर होकर प्रमोशन के लिए लड़ाई लड़ते तो सफल हो जाते। सवाल उठ रहा है, कि जब ब्लॉक स्तर पर काउंसिलिगं करने का कोई प्राविधान नहीं हैं, तो फिर कैसे बीएसए ने आदेश जारी कर दिया? क्या बीएसए साहब को यह नहीं मालूम कि ब्लॉक स्तर पर काउंसिलिगं कराने का कोई प्राविधान नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है, कि जब जिले की काउंसिलिगं कमेटी को काउंसिलिगं करने का अधिकार हैं, तो कैसे एसडीआई काउंसिलिगं कर सकते हैं, अगर बीएसए का आदेश लागू हो गया तो फिर 14 काउंसिलिगं कमेटी बनानी पड़ेगी, जो कि संभव ही नहीं है। सवाल यह भी उठ रहा है, कि जब अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित हो गई तो क्यों नहीं जिले पर काउंसिलिगं कराने का आदेश बीएसए ने दिया। बीएसए ने मौलिक नियुक्ति के विपरीत काउंसिलिगं करने का आदेश ब्लॉक स्तर पर करने का दिया। बीएसए का यह कहना कि उन्होंने सीडीओ के कहने पर ब्लॉकों पर काउंसिलिगं करने का आदेश जारी किया। अब सवाल उठ रहा है, जो काम बीएसए का उसे कैसे सीडीओ अपनी मर्जी से करवाना चाहते है। कहा भी जा रहा है, कि अगर बीएसए को सूची में सुधार करना ही था, तो क्यों काउंसिलिगं करने को लिखा। अब आप लोग समझ गए होगें कि क्यों 1500 षिक्षकों के प्रमोशन का मामला खटाई में पड़ गया। बार-बार कहा जा रहा है, कि भले ही बेसिक में दो षिक्षक गुट कार्य कर रहे हैं, लेकिन जब मामला शिक्षकों के हितों का हो तो दोनों गुटों के नेताओं को आपस में बातचीत करके लड़ाई लड़ना चाहिए। अगर प्रमोशन के मामले में दोनों गुट एक राय होर लड़ाई लड़ते तो प्रमोशन का मामला खटाई में न पड़ता। एक गुट दिन में धरना दे रहा है, तो दूारा गुट रात्रि में दे रहा हैं, आखिर यह दोनों गुट क्या साबित करना चाहते है?
- Loading weather...
- |
- Last Update 21 Nov, 03:17 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment