गढ़मुक्तेश्वर/हापुङ कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, गढ़मुक्तेश्वर में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक का वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया!
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर माँ शारदे की वन्दना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने भी शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया व अनिल कुमार आर्य प्रबन्धक, अनुराग आर्य, पवन कुमार जैन, दीपक गौड, ओमवीर शर्मा और उमेश सेनरा, दीपचन्द सैनी ने पुष्पार्चन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने अतिथियों का परिचय कराया व वार्षिक परीक्षाफल वृत्त प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित
मुख्य अतिथि विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने अपने उदबोधन में कहा कि मानव जीवन में निरन्तर परीक्षाए चलती रहती है। शान, धैर्य, साहस व विवेक की परीक्षाये मानव जीवन को सुचिता प्रदान करती है।

परीक्षाफल वृत्त के चक्र को आगे बढाते हुए प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जी ने सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामो की घोषणा की।
प्राथमिक कक्षाओं में करन, नित्या आर्य काव्यांश, आरूष, गौरांशी, अवनी प्रताप, लवन्या, कक्षा षष्ठ में देवर्ष, कक्षा सप्तम में चिंकी, कक्षा अष्टम में चिराग, कक्षा नवम में गर्वित एवं कक्षा एकादश वशिंका, शिवम व रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीँ अर्नव प्रताप सिंह कक्षा तृतीय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया !

विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति आदर्श छात्र व सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगताओं के पुरस्कार वितरित किये गये।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख सुनील शर्मा, जशपाल चौधरी, मदनपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, अखिलेश वशिष्ठ, राहुल उपाध्याय, योगेश चौहान, सुमित्रा आर्य, अलका विश्नोई, जयकुमार विश्नोई, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा व नवनीत आर्य उपस्थित रहे।
.jpeg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार आर्य प्रबन्धक व संचालन श्री प्रमोद शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 Comment