मवाना: ग्राम हिमायूपुर में जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर ADG मेरठ जोन ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामला हापुड़ के निजामपुर निवासी अजयपाल पुत्र रमेश से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अजयपाल ने खसरा संख्या 374 मि. स्थित उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया है और दो दुकानें तोड़कर अपने खेतों की मिट्टी से भराव कर दिया है।

पीड़िता रिंकी पत्नी अमित कुमार के अनुसार, उन्होंने 14 सितंबर 2020 को अशोक कुमार व शशि बाला निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली से 180.46 वर्ग मीटर व 539.98 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराया था। उनका दावा है कि खसरा संख्या 374 की कुल 4250 वर्ग मीटर जमीन में से 2150 वर्ग मीटर अशोक कुमार 2007 में बेच चुके हैं। जोकि अब तक चार बार बिक चुकी है ! 630 वर्ग मीटर पुलिस चौकी और 331 वर्ग मीटर सरकारी स्कूल को दी गई थी। शेष जमीन में से उन्हें बैनामा किया गया था। 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अजयपाल ने लेखपाल से गलत रिपोर्ट लगवाकर आबादी की जमीन पर एकतरफा अवैध कुर्रे करवा लिए, जबकि मामला पहले से SDM मवाना न्यायालय में लंबित है। अजयपाल का बैनामा 22 नवंबर 2022 का कृषि भूमि का है। जिस पर वह पहले से काबिज है

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भूमाफिया के खिलाफ सख्त निर्देशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण पीड़ितों को न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

फिलहाल ADG के आदेश के बाद पीड़ित पक्ष को कार्रवाई की उम्मीद।