बस्ती। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है, कि प्रदेष में जिस भाजपा की सरकार पिछले दस साल है, और उसके बाद भी जब अधिकारी और एसओ प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की नहीं सुनते तो कार्यकर्त्ता की क्या सुनेंगे? जब इन लोगों के सामने प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष की कोई वैल्यू नहीं तो कार्यकर्त्ता कि कितनी होगी, इसे आसानी से समझा और महसूस किया जा सकता है। प्रभारी मंत्री पर भले ही चाहें जितना भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा हो, अध्यक्षजी को भले ही उनके लोग चाहें अब तक के सबसे कमजोर जिलाध्यक्ष मान रहे हो। लेकिन सम्मान तो मंत्री और जिलाध्यक्ष पद के नाते मिलना ही चाहिए। जिले की जनता ने ऐसे-ऐसे प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष को भी देखा जिनकी तूती बोलती थी, मजाल है, कि कोई अधिकारी और एसओ को एक बार से दूसरी बार कहना पड़ा हो। कहा भी जाता है, कि जब जिले के प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष कमजोर होता है, तो उसका पूरा प्रभाव सरकार और संगठन पर पड़ता है। अगर जिलाध्यक्ष के कहने पर कोई एसओ कार्यकर्त्ता के सही कामों को नहीं करता तो या इसका मतलब एसओ, जिलाध्यक्ष से मजबूत होगें। यह पहली बार नहीं जब अध्यक्ष की बात पुलिस ने नहीं सुनी, इससे पहले यही काम पुलिस कई बार कर चुकी है। यही कारण है, कि

पार्टी के लोग ही अध्यक्ष को कमजोर मान रहे है। अब सवाल उठ रहा है, कि कौन बड़ा हैं,

प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष या फिर एसओ, इसका फैसला जनता करें। यह दर्द मीडिया या आम जनता का नहीं बल्कि मंडल अध्यक्षों का प्रभारी मंत्री की बैठक में झलका। सवाल उठ रहा है, कि अगर प्रभारी मंत्री की बात जिले के आला अधिकारी और जिलाध्यक्ष की बात पुरानी बस्ती के एसओ नहीं सुनेगें, और अपने मंडल अध्यक्षों के सही कामों को नहीं करा पाएगें, तो क्यों मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने के लिए खून पसीना बहाएगें? क्यों वह दरी बिछाएगा? जिस तरह मंडल अध्यक्षों ने खुलकर अपने मन की बात कही, उससे पता चलता है, कि अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति उनके भीतर  कितना गुस्सा है। यह गुस्सा अपना काम न होने को लेकर नहीं हैं, बल्कि यह गुस्सा उन लोगों की मदद न कर पाने को लेकर जिनसे उन लोगों ने उम्मीदें पाल रखी है। इसे लेकर अभी तक प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष ने बुलाकर उन लोगों से यह नहीं कहा कि अगर आप लोग मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्त्ताओं की नहीं सुनेगें तो आप लोग भी जिले में नहीं रह पाएगें। जो लोग कार्यकर्त्ताओं को पार्टी की रीढ़ कहते हुए नहीं थकते, अगर वही लोग कार्यकर्त्ताओं का मनोबल उंचा करने के बजाए गिरा रहे हैं, तो कौन चुनाव में पार्टी की रीढ़ बनेगा। मन की बात कहते हुए कहा कि जब हम लोग अपना छोटा-मोटा काम थाने और तहसील से नहीं करा पाएगें, तो वह पीड़ित आम जनता का काम क्या करा पाएगें? और जब वह आम पीड़ित को न्याय नहीं दिला पाएगें, तो वह उनसे कैसे कहेगें कि भाजपा को वोट दो? सत्येंद्र सिंह उर्फ भोलू ने तो यहां तक कहा कि जिले के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आज भी सपा का कार्यकर्त्ता बनकर भाजपा ओैर सरकार का नुकसान कर रहे है। भाजपा विरोधी कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकार और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, कार्यकर्त्ताओं का मनोबल टूट रहा है। स्पष्ट कहा कि क्या ऐसी स्थिति में भाजपा का भाजपा से जोड़ों अभियान सफल हो पाएगा? शहर के मंडल अध्यक्ष तारक जायसवाल ने अपना दर्द बयां करते हुए प्रभारी मंत्री को बताया, कि उनके सही काम के लिए जिलाध्यक्ष ने पुरानी बस्ती के एसओ से कई बार कहा, लेकिन एसओ साहब सुन ही नहीं रहें है। यह भी कहा कि इसके लिए आप से भी कहा गया, और आपने साहब से भी कई बार तब भी सुनवाई नहीं हुई। एक मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यातायात अभियान में पुलिस चेकिगं के नाम पर आम लोगों को परेशान कर रही है, वसूली कर रही है, कहा कि लेखपाल नहीं सुनते, थाने और चौकी के सिपाही से लेकर एसओ और चौकी प्रभारी तक नहीं सुनते, उन्हीं की सुनते हैं, जो उनकी जेबें गरम करते है। कोषाध्यक्ष राधेष्याम कमलापुरी ने दमदारी से कहा कि हमारे जैसे लोग 15-20 साल से पार्टी को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और पिठले दस साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं, लेकिन आज भी उन लैसे लोगों की नहीं सुनी जाती। इस पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि क्यों नकारात्मक बाते करते हैं, जब आप 302 में फंसें तो हम्ही लोगों ने आपकी मदद की थी। जोर देकर कहा कि मंत्रीजी बैठकों और अभियान चलाकर मतदाताओं को भाजपा ने नहीं जोड़ा जा सकता, कहा कि 2012 में उन्होंने व्यक्तिगत और अपने लोगों के जरिए अभियान चलाकर मतदाताओं को बड़े पैमाने पर जोड़ा था, कहा कि जो लोग आजकल बस्ती से लेकर दिल्ली तक टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, उन्हें भी मेरे जैसा प्रयास करना चाहिए। तभी मतदाता जोड़ों अभियान भाजपा का सफल हो पाएगा। रुधौली के मंडल अध्यक्ष ने मंत्रीजी को ही घेरे में लेते हुए कहा कि आप को भी दो बार पत्र दिया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। कहा कि जब आपकी नहीं सुनी जा रही है, तो हम जैसे मंडल अध्यक्षों की क्या सुनी जाएगी?