बस्ती। भाजपा के कप्तानगंज विधानसभा से टिकट की दावेदारी ठोकने वाले उमाशंकर पटवा ने सपा के पूर्व जिलाध्य राजाराम यादव, पूर्व परिचित अशोक यादव और नहर खंड के जेई ओमप्रकाश के खिलाफ कप्तानगंज थाने में 42 लाख के ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एक साजिश के साथ यह तीनों पटवा हाउस पांच मार्च 25 को पहुंचे और कहा कि जेई के लड़की का दाखिला मुंबई के आईटी में कराना, 42 लाख उधार दे दीजिए, पैसे की गारंटी पटवाजी के करीबी और परिचितब्जी बाजार पुरानी बस्ती के अषोक यादव पुत्र ठेकेदार ने ली और कहा कि हर हाल में सारा पैसा 31 मार्च 25 तक वापस हो जाएगा। पटवा ने जेई को दो लाख खाते में और 40 लाख पांच चरणों में नकद के रुप में दिया। जब 31 मार्च 25 बीत गया और पैसा नहीं मिला तो पटवा ने जेई को फोन किया, जेई कभी कहता है, बअभी भेज रहा हूं, तो कभी कहता कि नकद लेकर आ रहा हूं, तो कभी व्यस्तता का बहाना बनाता रहा, अंत में जब पैसे के लिए दबाव बनाया तो कहा कि पटवाजी पैसा भूल जाइए, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसे लेकर पटावा ने कप्तानगंज थाने में अशोक यादव पुत्र ठेकेदार सिंचाई विभाग निवासी मोहल्ला पुरानी सब्जी मण्डी स्टेशन रोड़ थाना पुरानी बस्ती जिला बस्ती, ओमप्रकाश अवर अभियंता मूल निवासी छतधारी 25 सी शुगर कालोनी कूडा घाट गोरखपुर उत्तर प्रदेश सिविल लाइन इलाहाबाद उत्तर प्रदेश वर्तमान तैनाती केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड 2 झांसी ( उपखण्ड प्रथम ) एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बार-बार मीडिया यह कहती आ रही है, कि वही लोग सबसे अधिक नुकसान पहंुचाते हैं, जो या तो दिल में रहते हैं, या फिर बहुत खास होते है। सवाल उठ रहा है, कि अगर लोग अपनों पर विष्वास नहीं करेगें तो किस पर करेगें? लोगों के भीतर लालच इतना समा गया है, कि रिष्तों का खून तक कर दे रहे है। यह भी कहा जा रहा है, कि लेन-देन कोई बुरी बात नहीं हैं, बुरी बात हैं, अपना बनकर धोखा देना। अब जरा अंदाजा लगाइए कि पटवा ने जब अपना 42 लाख मांगा तो वापस करने के बजाए उनसके कहा जा रहा है, कि पैसा भूल जाओ वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। अब अगर इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी जान गवांनी पड़े तो पैसे को भूल जाना ही बेहतर होगा। इतनी बड़ी रकम बिना किसी लिखा पढ़ी और बिना कोई प्रापर्टी मारगेज किए दी जाती है, तो उसमें धोखा खाने की संभावना बनी रहती है। भाजपा के विपिन शुक्ल के पांच करोड़ की ठगी के बाद यह दूसरा मामला सामने आया हैं, जब भाजपा के ही हीरा कारोबारी उमाशंकर पटवा के साथ 42 लाख की ठगी की गई, इतनी बड़ी रकम कमाने के लिए लोगों की सारी जिंदगी गुजर जाती है, फिर भी वह कमा नहीं पाते और तीन लोग मिलकर मात्र आधे घंटे में 42 लाख कमा लिए, वह भी बिना कोई परिश्रम के। आज दुनिया में सबसे अधिक अगर किसी का खून हो रहा है, तो वह विष्वास के रिष्तों का। क्या कभी कोई सोच सकता है, कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम भी इस तरह के मामलों में आ सकता है। अगर एफआईआर में सपा के पूर्व अध्यक्ष प् लिखा होता होता तो कोई समझ ही नहीं पाता कि राजाराम यादव कौन है? बहरहाल, लोगों को इस तरह के कामों से बचना चाहिए, वरना एक ही झटके में मान सम्मान और सालों की कमाई गई इज्जत मिटटी में मिल जाएगी।