बस्ती। एक गुट के द्वारा रात्रिकालीन धरने के चलते जो 1500 शिक्षकों का पदोन्नति घटाई में पड़ गकया था, उसकी भरपाई के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में दिन में धरना देने के लिए दरी बिछा दी गई है। गुरूवार को परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति काउंसलिंग के माध्यम से कराए जाने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया।
संगठन के पदाधिकारी मारूफ खान, कृष्ण बिहारी पाण्डेय,  नवीन कुमार चौधरी, रवि प्रताप सिंह तथा रीता शुक्ला अनशन पर बैठे।  धरना प्रारंभ होते ही जिला संगठन के पदाधिकारियों ने पाँचों अनशनकारियों को माला पहनाकर, पूरे सम्मान के साथ अनशन पर बैठाया। पूरा परिसर शिक्षक एकता के नारों से गूंज उठा। अनशन स्थल से अपने  संबोधन में  जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने कहा कि  इतिहास साक्षी है, जब-जब शिक्षकों को भ्रमित किया गया है, तब-तब परिणाम भयंकर हुआ है। फिर वही पुनरावृत्ति होने जा रही है। इतिहास साक्षी है, जब-जब संगठन की दरी बिछी है, तब-तब नया इतिहास रचा गया है। जब-जब शिक्षकों के हक को दबाने का प्रयास किया गया है, तब-तब संगठन ने दरी बिछाकर, एकजुट होकर, अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और जीत का परचम लहराया है। उसी क्रम में 11 साल बाद  फिर वही पुनरावृत्ति हो रही है। आज फिर संगठन की दरी बिछी है, आज फिर शिक्षक एक मंच पर आए हैं, और आज फिर नया इतिहास रचने का समय आ गया है। पदोन्नति हमारे लिए कोई सामान्य मांग नहीं है। पदोन्नति हमारे जीवन और मरण का सवाल है। यह हमारे सम्मान का सवाल है, हमारे भविष्य का सवाल है, हमारे वर्षों की तपस्या, सेवा और समर्पण का सवाल है। हम किसी के सामने झुकने नहीं आए हैं, हम अपना अधिकार लेने आए हैं। हम शांति से, अनुशासन से, लेकिन पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ बैठे हैं।यदि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने हठ को छोड़कर काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति का आदेश जारी नहीं करेंगे, तो यह अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इस अनशन को आमरण अनशन में भी बदला जाएगा।
कहा कि कुछ बिचौलियों द्वारा पदोन्नति में बाधा उत्पन्न की जा रही है, लेकिन उनकी यह साजिश किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से ही पदोन्नति कराई जाएगी  यही हमारा संकल्प है, यही हमारा अंतिम फैसला है। जब तक आदेश जारी नहीं होगा, तब तक यह दरी नहीं उठेगी, तब तक यह अनशन नहीं टूटेगा।
शिक्षकों की पदोन्नति काउंसलिंग के माध्यम से कराए जाने की मांग को  लेकर शुरू हुये अनशन के दौरान  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, शिवम शुक्ला, कन्हैया प्रसाद भारती, सौरभ तिवारी, अरुण कुमार पाण्डेय, प्रणव मिश्रा, राम मोहन उपाध्याय, गिरजेश कुमार उपाध्याय, राम नारायन मिश्र, ओंकार उपाध्याय, राम हरख चौहान, विवेकानंद, विनोद यादव, लालेन्द्र कनौजिया, वैभव कनौजिया, राजीव पाण्डेय,, चंद्रिका सिंह, स्कंद मिश्रा, योगेश्वर शुक्ला, सुशील उपाध्याय, सौरभ मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा, शैल शुक्ला, सतीश शंकर शुक्ला, सुनील पाण्डेय ने भी एक स्वर में कहा  काउंसलिंग से ही पदोन्नति होगी, अन्यथा संघर्ष और तेज होगा। यह जानकारी देते हुये संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अनशन में विपिन तिवारी, विक्रांत दुबे, आनंद कुमार दुबे, अभिषेक उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह, रुसीला  दिवाकर, महारानी, लाल कुवर, कृष्ण कुमार  सियाराम वर्मा गिरजा शंकर प्रेम शिला, देवी किरण देवी योगेश्वर शुक्ला, सुशील कुमार उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, बद्री विशाल पाण्डेय के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी और शिक्षक शामिल रहे।