भगत सिंह जी ने देश की आज़ादी के लिए लहू बहाया, हम देशवासियों की जान बचाने के लिए रक्त देंगे: संजय सिंह
रक्त का एक-एक कतरा बचाएगा किसी मासूम की ज़िंदगी, राष्ट्रसेवा ही आम आदमी पार्टी का मूल संकल्प: संजय सिंह
शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं का आगे आना ज़रूरी, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: संजय सिंह
इंकलाब सिर्फ नारों में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण में दिखना चाहिए: सांसद संजय सिंह
हापुड़.
देश के अमर शहीद, इंकलाब की बुलंद आवाज़ शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रसेवा का एक महाअभियान चलाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ..हापुड़ (जिला) के तत्वावधान में भव्य रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अनवर मलिक के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और अमर शहीदों के चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा में समर्पित है आप का हर कार्यकर्ता: सांसद: संजय सिंह
जिलाध्यक्ष अनवर मलिक ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी ने इस देश की आज़ादी और स्वाभिमान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। आज़ादी के दीवानों ने देश को मुक्त कराने के लिए अपना खून बहाया था, और आज हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देशवासियों की जान बचाने के लिए अपना खून दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि शहीदों के विचारों को ज़मीन पर उतारकर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद को देगा नया जीवन: सांसद संजय सिंह
जिलाध्यक्ष अनवर मलिक ने कहा कि अस्पतालों में अक्सर गरीब और असहाय परिवारों को समय पर रक्त न मिलने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों में रक्त के अभाव से मासूम ज़िंदगियां खत्म हो जाती हैं। ऐसे समय में आपका दिया हुआ एक कतरा रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और एक पूरे परिवार को उजड़ने से रोक सकता है। आज आप कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह रक्तदान अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान देने का काम करेगा।
इंकलाब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि: संसद संजय सिंह
जिलाध्यक्ष अनवर मलिक ने कहा कि भगत सिंह जी का सपना एक ऐसे भारत का था जहाँ हर नागरिक को बराबरी का हक मिले, जहाँ कोई भूखा और लाचार न रहे। आज देश के युवाओं को उनके विचारों को अपनाकर समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ना होगा। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना ही इंकलाब के उन पावन विचारों को आगे बढ़ाना है। आम आदमी पार्टी भगत सिंह जी के उन उसूलों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के हक और जीवन की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।
संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में उमड़ा युवाओं का सैलाब: जिलाध्यक्ष अनवर मलिक
जिलाध्यक्ष अनवर मलिक।ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के एक आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह विशाल अभियान चलाया है। प्रदेश भर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया। यह अभियान साबित करता है कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठकर सदैव जनसेवा के लिए सबसे आगे खड़ा रहता है।
पार्टी पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और समाज के सभी नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ नरेंद्र सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी हापुड़ मनोज कुमार गुप्ता जिला महा सचिव हापुड़ आकिल चौधरी_जिलाअध्यक्ष खेल कूद प्रकोष्ठ हापुड़, यामीन चौधरी जिला अध्यक्ष माइनरिटी विंग रोहताश लोटी राम पाठक अरुण शर्मा शहजाद अब्बासी नीरज शर्मा ऋषभ सोलंकी मुहम्मद साहिब शोयब अंसारी अशद खान आजम खान महेश तोमर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comment