बस्ती। इधर हाल के दिनों में जिस तरह एहसान करके एहसान जताने और बताने का दौर चला हैं, उसे देखते हुए कहा जा रहा है, कि भूखों मर जाना, अभाव में रह लेना मगर किसी का एहसान मत लेना, वरना एक दिन समाज के सामने रुसवा होना पड़ेगा। लोगों को यह कहने और बताने में कोई शर्म नहीं आती कि हमने रंगा को विदेश जाने के लिए डालर दिया, डालर लेकर नमक हरामी न करने का नशीहत भी ऐसे लोग दे रहे है। कुछ दिनों पहले हर्रैया के नेताजी ने भी भाजपा के सुनील सिंह और उनके परिवार के बारे में आन कैमरा यह एहसास कराया था, कि हमने आपके बच्चों की पढ़ाई का फीस जमा किया और हमने भाभीजी के लिए यह किया वह किया। अब जरा अंदाजा लगाइए कि अगर कोई उस परिवार और व्यक्ति को सार्वजरिक रुप से अपमानित करेगा, तो उस व्यक्ति या उस परिवार पर क्या गुजरेगी, वही जानता होगा। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसने एक दूसरे की मदद न की हो और मदद न ली हो। मदद लेना और मदद करना कोई बुरी बात नहीं हैं, यह तो दुनिया का दस्तूर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी को पूरी दुनिया में यह कहकर बदनाम करों कि हमने तो डालर दिया, या हमने तो परिवार की मदद की। न जाने कौन से ऐसे लोग होते हैं, जो मदद करने के बाद अपमानित करते है। जब अच्छे दिन होते हैं, तो सभी एक दूसरे की मदद इस लिए नहीं करते कि मौका मिलने पर अपमानित करेंगे। कहा भी जाता है, कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप एहसान करके एहसान जताना होता है। किसी को असहाय होने का एहसास मत कराइए। बहुत पीड़ा होती है। ऐसे मददगार भी हुए हैं, जो मदद करने के बाद भूल जाते हैं, लेकिन ऐसे भी हुए हैं, जो एहसास करा देते हैं, कि हमने तुम्हारी मदद की है। ऐसे मित्र भी हुए हैं, जिन्होंनेे बिना मदद मागें ही गुपचुप तरीके से मदद किया, ताकि मित्र को असहाय होने का एहसास न हो, ऐसे भी मित्र हुए हैं, जिन्होंने खाते में पैसा भेज कर यह कहा कि जरा अपना एकांउट चेक कर लेना। आज भी दुनिया मदद लेने और देने के सिद्धांत पर चल रही है। ऐसा भी नहीं कि डालर देने वाले व्यक्ति ने कभी किसी का एहसान या मदद न लिया हो। मदद सिर्फ पैसे से ही नहीं लिया जाता। ऐसे कितने लोग होगें जो यह एहसास कराते होगें कि हमने डालर दिया, या बच्चों की फीस जमा किया। आदमी अपना तो याद रखता है, लेकिन दूसरे का किया हुआ भूल जाता है। वहीं पर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो एहसान के बदले नमकहरामी करते हैं, ऐसे लोगों को दुनिया नमकहराम कहती है। इस तरह के लोगों की संख्या आजकल अधिक होती जा रही है। पीठ में छुरा भोकने वाला की भी कमी नहीं है। मदद तो ऐसी होनी चाहिए, जो दूसरे हाथ को पता तक न चले। ऐसे भी मददगार है, जो मदद तो करते हैं, लेकिन उसे वायरल कर देते हैं, साथ में पैसा देकर फोटो भी खिचवाते हैं, और बनते हैं, समाज सेवी। क्या यही समाज सेवी की पहचान है। मिश्राजी जरुरतमंदों की मदद करके बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उसका प्रचार-प्रसार करवाकर गलत कर रहे है। यह भी सही है, कि इससे पहले किसी नेता ने इस तरह की पैसों से जरुरतमंदों की मदद नहीं की, ऐसा भी नहीं कि यह लोग मदद करने के लायक नहीं रहे। अगर कोई 21 लाख का स्कापियों एन देता है, और उसे समाज सेवा कहता है, तो यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है। समाज सेवा हमेशा गरीबों के बीच में जाकर किया जाता हैं, स्कार्पिैयों एन की सेवा कोई सेवा नहीं कहा जा सकता है। साइकिल और सिलाईमशीन की सेवा को सेवा कहा जा सकता है। गरीबों का इलाज कराने को सेवा कहा जा सकता है, जो लोग स्कार्पियों एन देने को समाज सेवा कहतें है, तो वह लोग सेवा का अपमान करते है। एक संपन्न व्यक्ति के दरवाजे पर अगर 21 लाख की गाड़ी खड़ी हो जाएगी, तो उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर उसी स्कार्पियों के पैसे से 20 लोगों के छप्पर के घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी हो जाए तो फर्क अवष्य पड़ेगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 26 Nov, 09:13 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment