ओमप्रकाश गौतम

बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक गंगा स्नान मेला का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।  गढ़ विधायक हरेन्द्र तेवतिया ,सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर, चेयरमैन राकेश बजरंगी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश कर्दम ,अधिशासी अधिकारी  पवित्रा त्रिपाठी, अवर अभियंता रति सिंह,बृजघाट मेला समिति अध्यक्ष रमन शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से किया गया। गंगा मेला अमन शांति के साथ सकुशल सम्पन्न होने की मां  गंगा से कामना की गई। इस मौके पर समिति सदस्य सुंदर यादव, लोकेश कुमार, कुंवरपाल,सुभाष चंद, करन गौतम, बब्बू यादव, सतीश सेनी, गेंदा सिंह, भरत शर्मा  मेला ठेकेदार विवेक कुमार वर्मा, दीपक मौजूद रहे एवं समस्त नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।