बस्ती। पूर्व सहायक सूचना निदेशक डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों और गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के निधन को पत्रकारिता और सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए दुखद है। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय और महामंत्री महेंद्र तिवारी सहित वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, पुनीत ओझा, सत्यव्रत द्विवेदी, लवकुश यादव, राकेश चंद्र बिन्नू, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राधाकृष्ण द्विवेदी, हरीश दरवेश, लवकुश सिंह, राघवेंद्र सिंह, रफीक अहमद, मोहम्मद कलीम बबलू, राकेश तिवारी, राजेंद्र कुमार उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह गौतम, प्रमोद कुमार और आदित्य दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। title in english