हापुड़ न्यूज़

गढ़मुकतेश्वर (हापुड़) : गढ़मुकतेश्वर से किठौर जा रहा एक ट्रैक्टर रोड़ पर अचानक स्टीयरिंग बिगड़ने से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे गंदे पानी से भरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आईं और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नदीम अपनी धान की फसल बेचकर गढ़मुकतेश्वर से अपने घर किठौर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर का स्टीयरिंग अचानक बिगड़ गया और वाहन हाईवे से उतरकर नाले में जा गिरा।

घटना होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए नाले में कूदकर नदीम को बाहर निकाला।

*ग्रामीणों का आरोप, प्रशासन मौन*
आसपास के लोगों का कहना है कि गढ़मुकतेश्वर से मेरठ को जोड़ने वाला यह हाईवे जगह-जगह गड्ढों से भरा पड़ा है। इसी वजह से आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक लोग इन गड्ढों का शिकार होते रहेंगे? उन्होंने प्रशासन से तुरंत सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

मनजीत सिंह कि