ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: देश के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गई। रॉयल पब्लिक स्कूल अठसैनी में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम में देश का ईमानदार और सादगी के मिसाइलमैन दुनिया में मिशाल बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अब्दुल कलाम जी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम जी के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान और युवाओं के लिए उनके प्रेरणादायक विचारों पर प्रकाश डाला।

काग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव डॉ शोएब कहा कि डॉ. कलाम जी का जीवन सादगी, परिश्रम और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने 'सपने वो नहीं जो नींद में आएं, सपने वो हैं जो नींद न आने दें' के मंत्र से युवाओं को बड़े लक्ष्य रखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. कलाम जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तनवीर चौधरी मास्टर वचन सिंह, रविंद्र  अंकित, ललित आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने देश की प्रगति में अपना योगदान देने की शपथ ली।