बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय।
यह जानकारी देेते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि गुरूवार को जनपद के परसुरामपुर, बनकटी, रामनगर, गौर, हर्रैया, कप्तानगंज, बहादुरपुर, दुबौलिया, विक्रमजोत, बस्ती सदर, साऊंघाट, कुदरहा, नगर क्षेत्र, रूधौली और सल्टौआ गोपालपुर में पदाधिकारियों ने विद्यालयवार भ्रमण कर शिक्षकों से पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा गया। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पदाधिकारी हस्ताक्षर कराने के साथ ही आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ में आयोजित महारैली में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि परशुराम के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दूबे, मंत्री राजीव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुखराज गुप्ता, रवीन्द्र नाथ, विजय कनौजिया, वैभव प्रसाद कनौजिया देवेन्द्र तिवारी, अरविंद मिश्रा, सुशीला कुमारी, कमलेश पाण्डेय, धीरेंद्र धीरेंद्र कुमार, पूनम चौबे, अर्जुन भारती, बस्ती सदर शैल शुक्ल, कन्हैयालाल भारती, विजय वर्मा, रामनगर में इंद्रसेन मिश्र, राहुल उपाध्याय, निशांत पाण्डेय, अनिल कुमार मौर्य, गीताधर, शैलेन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार, सत्यम वर्मा, कुदरहा विकास खण्ड में ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, बुधराम यादव, ओम प्रकाश पाण्डेय, कृष्ण कुमार चौधरी, रविन्द्रनाथ वर्मा, बनकटी में अभय सिंह यादव, नवीन कुमार, गौर में राजकुमार सिंह, विनोद यादव, हर्रैया में विकास पाण्डेय, कप्तानगंज में स्कन्द मिश्र, बहादुरपुर में रीता शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, दुबौलिया में रामपाल चौधरी, त्रिलोकीनाथ, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार, विक्रमजोत मे संतोष शुक्ल, नरेन्द्र पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा, साऊंघाट में अभिषेक उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, अखिलेश चौधरी, नगर क्षेत्र में आनन्द सिंह, फैजान अहमद, रूधौली में राजेश चौधरी, योगेश्वर शुक्ल, सल्टौआ गोपालपुर में राम प्रकाश शुक्ल, रमेश विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार आदि के नेतृत्व में विद्यालयवार भ्रमण कर शिक्षकों को टेट समस्या से उत्पन्न स्थितियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा गया। इसके साथ ही अनेक हिस्सों में शिक्षकों द्वारा पाती भेजी जा रही है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 Mar, 02:30 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment