बस्ती। किस तरह भानपुर नगर पंचायत को नेताओं और उनके चहेते ठेकेदारों ने लूटा और बर्बाद किया, उसे क्षेत्र की जनता कभी नहीं भूल सकती है। किस तरह नगर सृजन के नाम पर आए चार करोड़ को अपना लाया बताकर 40 लाख कमीशन लिया, और जिनसे कमीषन लिया, उन्हें काम भी नहीं दिला पाए, उसका सच देखना हो तो भानपुर चले जाइए, इस नगर पंचायत को किसी और ने नहीं बल्कि यहीं के भ्रष्ट ठेकेदार और नेताओं ने लूटा, जनता ने जिस नेता को सिर पर बैठाया, उसी ने धोखा दिया, गरीबों की तो भूख समाप्त हो सकती है, लेकिन नेताओं के पैसों की भूख कभी समाप्त नहीं होती। इन लोगों को कितना धन चाहिए, ताकि यह लोग लूटना बंद कर दे, इन्हें खुद नहीं मालूम होता, जिन नेताओं के पास अपार दौलत हैं, और जिसे खुद नहीं मालूम कि उनके पास कितना दौलत हैं, अगर वह लेटर पैड बेचतें है, तो उस नेता को भिखारी ही कहा जाएगा। हम बात कर रहे थे, नगर पंचायत भानपुर के उन चार करोड़ की जिसके चलते कई लोगों के चेहरों पर से नकाब उठ रहा है। इसी लिए बार-बार कहा जाता है, कि अगर ऐसे लोग या फिर ऐसे लोगों के परिवार के लोग चेयरमैन या विधायक बन जाएगें तो नगर पंचायत भानपुर और रुधौली विधानसभा क्षेत्र का क्या होगा? इसे आसानी से सोचा और समझा जा सकता है। जो लोग जाति के नाम पर चेयरमैन बनने का सपना देख रहे हैं, उनके सपने को उन्हीं के जाति वाले ही तोडेगें, तभी तो मीडिया बार-बार कह रही है, कि चोरी और बेईमानी से कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है, चुनाव ईमानदारी से जीता जा सकता है। इसी बात को उन बेईमानों और चोरों को समझना होगा, जो बेईमानी और चोरी की सीढ़ी चढ़कर चेयरमैन की कुर्सी पर बैठना चाहते है। जिन चार करोड़ के बंदरबांट की साजिश के मंशूबों पर पानी फिरा है, उनमें 17 कार्य पर अगस्त 26 को टेंडर निकला, टेंडर सितंबर 26 के पहले सप्ताह में खुलना था, अब जरा अंदाजा लगाइए, कि जो टेंडर सितबंर के पहले सप्ताह में खुलना था, वे नेताजी और उनके ठेकेदारों के चलते आज तक नहीं खुला, सवाल उठ रहा है, कि जब अन्य ठेकेदारों का टेंडर अपात्र हुआ तो उन लोंगों ने क्यों डीएम और कमिश्नर से शिकायत किया, क्यों सिर्फ संजय प्रताप जायसवाल और 10 ठेकेदारों ने ही किया? इस सवाल का जबाव क्षेत्र की जनता को ढूढना हैं, और उन्हें जबाव भी देना है। जिन कार्यो के लिए टेंडर प्रकाशित हुआ, उनमें भालपुर रुधौली मार्ग से करहिया में पुलिया होते हुए आआदी तक सीसी रोड लगात 28.18 करोड़, करमहिया में रामजगत के मकान से शिवपूजन के मकान तक सीसी रोड नाली ढक्कन सहित लागत 17.51 लाख, जगदीशपुर नौगढ़वा सतीराम के मकान से नन्कू के मकान तक सीसी रोड लागत 24.74 लाख, जगदीषपुर नौगढ़वा से धवास मार्ग से ासल नरायण के घोठा से इंटरलाकिगं सड़क होते हुए घोलई के मकान तक सीसी रोड लागत 24.25 लाख, जगदीशपुर नौगढ़वा में धवाय मार्ग से राममिलन के घर से होते हुए राधेश्याम के घर तक सीसी रोड लागत 29.55 लाख, जगदीशपुर नौगढ़वा में रामतेज के घर से राम सुंदर के घर होते हुए राजू कोटेदार के घर तक सीसी रोड लागत 31.36 लाख, बड़का नौगढ़वा में अर्जुन मिस्त्री के घर से रामजीत के घर के आगे तक सीसी रोड नाली ढक्कन सहित लागम 24.76 लाख, छोटका नौगढ़वा में दाढ़ी के मकान से हरिजन आबादी तक सीसी रोड लागत 39.90 लाख, महाराणा प्रताप नगर कोपा में श्रीराम के घर से सत्यप्रकाष के घर तक सीसी रोड लागत 38.64 लाख, जगदीशपुर नौगढ़ा में मोतीलाल के घर से गम्मा यादव के घर तक सीसी रोड लागत 15.25 लाख, जगदीशपुर नौगढ़वा में राजू के घर से बरौनी के घर तक सीसी रोड 19.70 लाख, बस्ती भानुपुर मुख्य मार्ग पर भारत गैस एजेंसी से राधे गल्ला की दुकान तक व्यापारिक क्षेत्र में विकास एचं सुंदरीकरण लागम 39.39 लाख, रुधौली तिराहा से भानपुर मुख्य बाजार की ओर तिरंगा पार्क के सामने व्यापारिक 37.63 लाख, बस्ती भानपुर मुख्य मार्ग पर घनश्याम गुप्त के घर से तिरंगा पार्क होते हुए बीएसएनएल तक व्यापारिक क्षेत्र में विकास एवं सौंदरकरण लागत 39.51 लाख, बस्ती भानपुर मुख्य मार्ग पर बदरी के घर से रफीक के घर तक व्यापारिक एवं विकास सौंदरीकरण जागम 31.89 लाख, सिसवाबुजुर्ग पीएस परिसर पथ-वे एवं शौचालय तथा पेयजल एवं मल्टी हैंडवाश के लिए यूनिट निर्माण कार्य लागत 19.43 लाख एवं जगदीशपुर नौगढ़वा पीएस परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के कायाकल्प एवं शौचायल तथा अन्य सुविधाओं का विकास कार्य लागत 10.11 लाख है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Nov, 10:02 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment