बस्ती। अगर कोई बेटा अपने पिता की मृत्यु की तिथि को चार माह पहले बताता है, जब कि मृत्यु 36 साल पहले हो चुकी हो, तो उस बेटे को हम आप क्या कहेंगें। बेटा अपना जन्म दिन और शादी की तिथि को भूल सकता हैं, लेकिन पिता के गुजरने की तारीख को कभी नहीं भूल सकता है। आप लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि पिता की मृत्यु की तारीख को भूलने वाले और कोई मानसरोवर की यात्रा करने वाले देष के पहले सिख कुलविंद्र सिंह मजहबीं है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा राजस्व विभाग को किए गए आन लाइन आवेदन से हुआ, जिसमें पिता की मृत्यु की तिथि को नौ अप्रैल 2026 बताया गया, जबकि पिता सरदार करतार सिंह का देहांत 28 मार्च 1990 को हुआ। बाद में पता चला कि कोई व्यक्ति सरदार करतार सिंह के वारिश बनने के लिए फर्जी आवेदन कर रहा है। इसका खुलासा जब हुआ जब तहसील वालों ने इसकी छानबीन की और कुलवेंद्र सिंह से पूछताछ किया तो पता चला कि इन्होंने ऐसा कोई भी आनलाइन आवेदन नही किया, जब कि आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर कुलवेंद्र सिंह का किया गया, अब सवाल उठ रहा है, कि कुलविंद्र सिंह क्यों वारिश बनने के लिए फर्जी आवेदन करेगें? सरदार कुलविंद्र सिंह की परेशानी का सबसे बड़ा कारण यह हैं, कि इन्हें उस जुर्म की सजा मिलती जो इन्होंने किया ही नहीं। क्यों कि राजस्व आचार संहिता के तहत सारी जिम्मेदारी आवेदनकर्त्ता की होगी। कहने का मतलब अगर फर्जी वारिष बनता है, तो इसकी सारी जिम्मेदारी कुलवंद्र सिंह की होगी, क्यों कि आवेदन इन्हीं के द्वारा किया गया, भले ही चाहें किसी ने इनका फर्जी हस्ताक्षर करके किया, लेकिन माना तो इन्हीं का ही जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वालों ने दो बार कुलबेंद्र सिंह का और एक बार इनके छोटे भाई टोनी बाबू की पत्नी तरनजीत कौर के नाम से किया, दोनों बार फर्जी आवेदन करने वालों ने पता बस्ती का दिया, जबकि छोटे भाई की पत्नी पिछले 15 साल से पंजाब के किसी स्थान पर रह रही है। पता चला कि करतार सिनेमा खरीदने वाले ने जब इसे बेचना चाहा, तो कानूनी अड़चन फंस गया। खरीदने वाले ने कहा कि जब तक सरदार करतार सिंह के वारिशान का प्रमाण-पत्र नहीं मिल जाता, तब तक जमीन खरीदी नहीं जा सकती। इसी लिए जमीन बेचने वाला कभी कुलविंदर सिंह के नाम से तो कभी स्व. सरदार करतार सिंह की छोटी बहु के नाम से वारिश का प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए फर्जी आवेदन कर रहा है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरदार कुलवेंद्र सिंह कहा कि फर्जी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उत्तराधिकारी बनने का दावा किया जा रहा है। कहा कि मेरे पिता स्व. सरदार करतार सिंह पुत्र स्व. सरदार सरदार सिंह का दंेहात 28 मार्च 1990 को ही हो गया, पिता के दो पुत्र कुलवेंद्र सिंह और गुरेंद्र सिंह एवं एक पुत्री बलवंत कौर है। गुरेंद्र सिंह का निधन हो गया, इनकी पत्नी का नाम तरनजीत कौर हैं, और उनके तीन बेटियां है। कहा कि आवेदन संख्या 8509 में मेरे पिता को छह माह पूर्व यानि तीन अक्टूबर 26 का देहांत होना दिखाया, जबकि पिता का देहांत 36 साल पहले हो गया। मेरा मोबाइल नंबर और उम्र भी आवेदन में गलत दिखाया गया। विभाग ने जब इसकी जांच किया तो आवेदन गलत पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया। उसके बाद फिर मेरे नाम से और पिता के देहांत की सही तिथि दिखाते हुए आवेदन किया। इसमें गुरेंद्र सिंह के दो बेटियों को भी दिखाया गया। जब फिर इसकी जांच हुई तो फिर निरस्त कर दिया गया। पुनः उसी व्यक्ति के द्वारा 23 अक्टूबर 26 को गलत तरीके से तरनजीत कौर का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कमिश्नर और तहसील वालों पर वारिश प्रमाण-पत्र देने का दबाव बनाया। कहा कि राजस्व संहिता की धारा 331 के तहत उत्तराधिकार के लिए रिपोर्ट प्रपत्र आरसी 9 नियम 271 के आपेदन पत्र भाग-2 में स्पष्ट लिखा है, कि मृत्यु की तिथि की गलत और सही के लिए आवेदक ही जिम्मेदार होगा। लिखा कि बार-बार मेरे और मेरे परिवार का फर्जी हस्ताक्षर और गलत मोबाइल से साबित होता है, कि उपरोक्त चरासत हम्हें और हमारे पहरवार को आवेदक बनाकर संपत्ति को हड़पने की कोई साजिश रच रहा है। कहा कि इसकी गहन जांच कराई जाए और फ्राड करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
0 Comment