वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के सम्मान को ढकने की निंदनीय घटना, श्री राजपूत करणी सेना का कड़ा विरोध’
बस्ती। जिले में भारत शूरमा वीर शिरोमणि ’महाराणा प्रताप जी’ की प्रतिमा स्मारक स्थल के पास लगाए गए होर्डिंग द्वारा उनके सम्मान को ढकने की घटना सामने आई है। यह होर्डिंग विधानसभा बस्ती सदर 310 क्षेत्र में लगा है, जिसमें स्थानीय नेताओं के चित्र प्रमुखता से प्रदर्शित हैं। श्री राजपूत करणी सेना इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है। हमारा मानना है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते महापुरुषों के सम्मान को नजरअंदाज करना न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान का अपमान है। चंद्रेश प्रताप सिंह, पूर्वांचल प्रवक्ता, श्री राजपूत करणी सेना’ ने कहा जब सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलता है तो लोग ’महाराणा प्रताप’ जैसे देशभक्त और शूरवीर को भी होर्डिंग से ढकने से नहीं चूकते। ’राकेश श्रीवास्तव’ को यह समझना चाहिए कि राजनीति अपनी जगह है, पर महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक तरफ हम महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाते हैं, दूसरी तरफ उनके सम्मान को ढक दिया जाता है। यह दोहरा चरित्र क्षत्रिय समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। यशवंत सिंह रोलू ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को होर्डिंग से ढका जाना पूरे क्षत्रिय समाज का अपमान है। राजनीति कीजिए पर हमारे गौरव और स्वाभिमान से खिलवाड़ मत कीजिए, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहिए। राम प्रताप सिंह ने कहा महाराणा प्रताप जी ने देश के लिए सिर कटाया, और आज कुछ लोग सत्ता के लिए उनका अपमान कर रहे हैं। बस्ती प्रशासन तुरंत होर्डिंग हटाए, वरना श्री राजपूत करणी सेना सड़क पर उतरने को मजबूर होगी भाजपा नेता अपने अहंकार घमंड में चूर है। जो सत्ता से विमुक्त होने का संकेत है। ’हमारी मांगें ’तत्काल प्रभाव से होर्डिंग को हटाकर’ महाराणा प्रताप जी के सम्मान स्थल को पूर्ववत किया जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन सख्त दिशा-निर्देश जारी करे। महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री राजपूत करणी सेना प्रशासन से मांग करती है कि 48 घंटे के अंदर इस पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन व्यापक आंदोलन को बाध्य होगा।
0 Comment