इंदिरा ने सत्ता को नहीं, देश का माना सर्वोपरि, हुई शाहिद
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने सत्ता को नहीं देश को सर्वोपरि माना। देश पर संकट के समय भी ताकतवर देशों के सामने झुकी नहीं और अपना लोहा मनवाया। इंदिरा गांधी के शहीद होने से दो दिन पहले अपने संबोधन में देश को अपने खून का कतरा कतरा देने को कहा और दो दिन बाद ही हत्या कर दी तथा खून सरजमी को दे दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव रहे डॉ शोएब ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज देश से ज्यादा सत्ता पर बने रहने के लिए अलोकतांत्रिक कार्य किए जा रहे है। इंदिरा दुनिया के किसी भी देश के सामने झुकी नहीं। मुश्किल दौर में भी देश को अपने खून का कतरा कतरा देने की बात कही और हत्या होने के बाद देश की धरती पर खून बहा दिया था जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। अधिवक्ता शहजादा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को देश बड़ा हैं। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान की रक्षा करने में कांग्रेस जुटी है। इसी तरह इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गई। नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, दानिश चौधरी,युवा अध्यक्ष अब्दुल कादिर सहित काफी ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
0 Comment